UP में खौफनाक वारदात: 3 युवकों ने एक लड़की को 2 मंजिला मकान की छत से फेंका..CCTV में कैद पूरी घटना

Published : Jun 23, 2021, 01:22 PM ISTUpdated : Jun 23, 2021, 01:24 PM IST
UP में खौफनाक वारदात: 3 युवकों ने एक लड़की को 2 मंजिला मकान की छत से फेंका..CCTV में कैद पूरी घटना

सार

यह खौफनाक वारदात मथुरा जिले के कोतवाली थाना छाता क्षेत्र में सोमवार रात की बताई जा रही है, जो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तीन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  (प्रतीकात्मक फोटो)

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां, तीन युवकों ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर उसे दो मंजिला घर की छत से नीचे फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुई, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वारदात का वीडियो
दरअसल, यह खौफनाक वारदात मथुरा जिले के कोतवाली थाना छाता क्षेत्र में सोमवार रात की बताई जा रही है, जो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तीन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

हमलावरों ने पहले पूरे परिवार को पीटा..फिर बेटी के पास पहुंचे
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीनों आरोपी उनकी बेटी को पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। कई बार उनको समझाया गया, लेकिन फिर वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे मेरे मोबाइल पर एक अनजाने नंबर से फोन आया और पूछने लगे क आप घर पर हैं कि नहीं, मैंने कहा कि मैं घर पर नहीं हूं। इसके बाद तीन युवक एक बाइक से आए और धमकाते हुए अंदर घुस गए। पहले उन्होंने पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की, इसके बाद बेटी के साथ मारपीट करने लगे।

परिजन चीखते रहे और बेटी को छत से फेंक दिया
पिता ने बताया कि मैं चीखता रहा और हमलावरों ने कुछ देर बाद बेटी को दो मंजिल मकान की छत से नीचे फेंक दिया। एस पी देहात श्रीश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में लड़की सड़क पर नीचे गिरती हुई दिख रही है। जिसे वहां से गुजरने वाले लोगों ने भी देखा है।  जल्द ही तीसरा आरोपी भी पुलिस की हिरासत में होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता