उत्तर प्रदेश में होली के जश्न के बाद 9 लोगों की मौत, नदी की गहराई में एक साथ समा गए सभी दोस्त

Published : Mar 30, 2021, 10:12 AM IST
उत्तर प्रदेश में होली के जश्न के बाद 9 लोगों की मौत, नदी की गहराई में एक साथ समा गए सभी दोस्त

सार

इस हादसे में मारे गए 9 लोगों में 5 देवरिया जिले के तो वहीं दो फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। जबकि दो की अयोध्या के सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर नहाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर बताया कि यह सभी होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए थे। 

देवरिया (उत्तर प्रदेश). होली के दिन अक्सर लोग जश्न में इतना डूब जाते हैं कि उनको कुछ होश भी नहीं रहता। जिसके चतले कई लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसी एक खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है, जहां होली के बाद कई घरों में मातम छा गया। यहां अलग-अलग जिलों में 9 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि यह लोग रंग खेलते हुए मस्ती में नहा रहे थे, इली दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

इन 3 जिलों के रहने वाले थे सभी मृतक
दरअसल, इस हादसे में मारे गए 9 लोगों में 5 देवरिया जिले के तो वहीं दो फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। जबकि दो की अयोध्या के सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर नहाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर बताया कि यह सभी होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए थे। लेकिन वह अपना होश खो बैठे और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

लक्ष्मण घाट पर दो लोगों की मौत
सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर एक साथ पांच लोग नहाने के लिए गए थे। जिसमें से दो की मौत हो गई, और तीन को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है, तीनों की हालत गंभीर है। मृत लोगों की पहचान प्रियम गुप्ता और अमर सिंह के रुप में हुई।

नदी की गहराई में समा गए पांच दोस्त
देवरिया जिले के पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अमित पांडे ने बताया कि कृष्णा (15)  कुश यादव (20) छोटी (23) गंडक नदी में नहाने गए थे जिनकी डूबने से इन लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय अनुराग की मौत सरयू नदी में डूबने से हुई जबकि 30 वर्षीय अनिल प्रसाद की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई।

तीनों थे बचपन के दोस्त
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना प्रभारी  रणवीर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आलोक गुप्ता (21) रितिक उमराव (18), अमित कुमार (18), राघव (20) के रुप में हुई है। सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!