नोएडा में खुला अनोखा मेट्रो स्टेशन: जहां पर तैनात हुआ सिर्फ ट्रांसजेंडर स्टाफ, जानें क्या है खास वजह

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित कर दिया गया। जहां पर सारे स्टाफ पर ट्रांसजेंडर की तैनाती कर दी गई। मंगलवार को इस मेट्रो स्टेशन का उद्धघाटन नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने किया। अब यहां पर टिकट से लेकर सफाई का काम ट्रांसजेंडर के हवाले होगा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 27, 2020 11:29 AM IST / Updated: Oct 27 2020, 07:21 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश). नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक सराहनीय पहल की है। जहां सेक्टर-50  मेट्रो स्टेशन को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए  समर्पित कर दिया गया। जिसका नाम रेनबो स्‍टेशन रखा गया है। इसके अलावा यहां पर पूरा स्टाफ ट्रांसजेंडर ही तैनात किया गया है। हालांकि, यह स्टेशन सभी प्रकार के यात्रियों के लिए खुला रहेगा। बता दें कि यह देश का ऐसा दूसरा मेट्रो स्टेशन है, जिसमें सिर्फ ट्रांसजेंडर ही काम करेंगे।

टिकट काउंटर माही गुप्ता को बैठाया गया 
दरअसल, मंगलवार को इस मेट्रो स्टेशन का उद्धघाटन नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह के अलावा एमडी रितु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। नोएडा मेट्रो रेल की इस पहला का उद्देशय है थर्ड जेंडर को मुख्य धारा से जोड़ना। अधिकारियों इस मौके पर कहा कि बढ़ते भारत में अभी भी ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज में  उपेक्षा भरी नजरों से देखा जाता है। अब इस पहल से वह गर्व से दूसरा काम भी कर सकेंगे। जिसके जरिए ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। ओपनिंग कार्यक्रम के दौरान टिकट काउंटर और रिसेप्शन का कामकाज संभालने के लिए जनकपुरी की माही गुप्ता को बैठाया गया है। जो कि एक इसी कम्युनिटी से आते हैं।

भारत में अभी हैं 5 लाख ट्रांसजेंडर 
एक इंटरव्यू के दौरान नोएडा मेट्रो रेल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 4 लाख 90 हजार ट्रांसजेंडर अभी हैं। इनमें से करीब 30 से 35 हजार एनसीआर एरिया रहते हैं। नई जनगणना में इसकी संख्या 6 लाख से ज्यादा होगी।  

अभी तक इसे पिंक स्टेशन के नाम से जाना जाता था
बता दें कि अभी तक इस स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया गया था,  यहां पर महिलाओं के लिए स्तनपान से लेकर, मैकअप रूम आदि की सुविधाएं हैं। लेकिन अब यह स्टेशन ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित कर दिया गया है।

हाउस कीपिंग से सर्विस तक होंगे ट्रांसजेंडर्स 
नोएडा नोएडा मेट्रो रेल के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम ट्रांसजेंडर समाज में गौरवपूर्ण भागीदारी के लिए उठाया गया है। यह मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर, हाउस कीपिंग सर्विस में भी ट्रांसजेंडर्स की ही भर्ती की गई है। आगे चलकर जो भी भर्ती होगी वह भी इनके ही समुदाय से होगा। उन्होंन कहा कि मेट्रो स्टेशन पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग से सुरक्षा जांच पर विचार भी किया जा रहा है।

Share this article
click me!