यूपी के सात लोगों की वैष्णो देवी मंदिर हादसे में हुई मौत, CM योगी ने जताया शोक

Published : Jan 01, 2022, 03:09 PM ISTUpdated : Jan 01, 2022, 03:38 PM IST
यूपी के सात लोगों की वैष्णो देवी मंदिर हादसे में हुई मौत, CM योगी ने जताया शोक

सार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कटड़ा के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत से वर्ष के पहले दिन ही खलबली मच गई। मृतक 12 में से 11 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें सात लोग उत्तर प्रदेश के हैं। सात में भी सर्वाधिक तीन कानपुर के तथा दो सहारनपुर के हैं। एक-एक मृतक गाजियाबाद और गोरखपुर के हैं।

लखनऊ: नए साल के पहले दिन की सुबह दुखद घटना सामने आई। साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग जम्मू कश्मीर (Jammau and Kashmir) में वैष्णो देवी मंदिर (Vaishnav Devi Mandir) में आशीर्वाद लेने जाते हैं। इसी दौरान शनिवार तड़के भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 12 की मौत हो गई। इनमें से 11 लोगों की शिनाख्त हुई है, जिसमें से सात उत्तर प्रदेश के हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, सपा के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी इनकी मौत पर दु:ख जताया है।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कटड़ा के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत से वर्ष के पहले दिन ही खलबली मच गई। मृतक 12 में से 11 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें सात लोग उत्तर प्रदेश के हैं। सात में भी सर्वाधिक तीन कानपुर के तथा दो सहारनपुर के हैं। एक-एक मृतक गाजियाबाद और गोरखपुर के हैं।

मृतकों में कानपुर के नरेन्द्र कश्यप पुत्र सुभाव, महेन्द्र गौड़ पुत्र शिव कुमार तथा मोनू शर्मा पुत्र फेरुमल हैं। सहारनपुर के 38 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र वीरामपाल सिंह व सालापुर के 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह हैं। मृतकों में गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीया श्वेता सिंह-पत्नी विक्रांत सिंह तथा गोरखपुर के 30 वर्षीय डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह भी हैं।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का निर्देश देने के साथ मृतकों के परिवारीजन को दस-दस लाख तथा घायलों को दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। भगदड़ मचने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। फिलहाल यात्रा को कटड़ा से रोक दिया गया है।

सीएम के साथ अखिलेश यादव व प्रियंका ने जताया शोक
वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार को हादसे में 12 लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजन के साथ हैं। ऊं शांति।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज्यादा लापरवाही नजर आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करें। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि माता वैष्णोदेवी जी के परिसर में भगदड़ के कारण 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु व अनेक के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि। घायलों के जीवन और शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना। हताहतों के बारे में सुनिश्चित सूचना देने के लिए सरकार शीघ्रातिशीघ्र कदम उठाए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए माता से प्रार्थना करती हूं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा