शिवपाल यादव ने ट्वीट कर नामांकन की दी जानकारी, इटावा की जसवंतनगर सीट से हैं गठबंधन के प्रत्याशी

प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह जसवंतनगर सीट से कब नामांकन दाखिल करेंगे। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस ट्वीट के साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लगा गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह जसवंतनगर सीट अपने बेटे आदित्य के लिए छोड़ सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2022 2:02 PM IST

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhan Sabha Election 2022) में एक बार फिर से चाचा-भतीजे की जोड़ी कुछ कमाल करने के मूड में दिख रही है। सपा और प्रसपा के बीच गठबंधन होने के बाद शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर से गेम चेंजर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने ट्वीट कर नामाकंन की जानकारी दी है। शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह लगातार पांच बार से विधायक हैं।

प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह जसवंतनगर सीट से कब नामांकन दाखिल करेंगे। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस ट्वीट के साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लगा गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह जसवंतनगर सीट अपने बेटे आदित्य के लिए छोड़ सकते हैं।

Latest Videos

मोदी लहर में नहीं खिला था कमल
इटावा की जसवंतनगर सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह 06 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव लगातार पांच से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी लहर होने के बावजूद भी बीजेपी जसवंतनगर सीट पर कमल नहीं खिला पाई थी।

विधानसभा चुनाव 2017 में परिवारिक मतभेद होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सपा छोड़ दी थी। सपा से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी। शिवपाल सिंह यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रसपा का चुनाव चिन्ह जब्त होने की वजह से शिवपाल सिंह सपा के सिंब्बल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

शिवपाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह ने ट्वीट कर जानकरी दी है कि 28 जनवरी दिन शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे नामांकन करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों के साथ इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा एंव प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करूंगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts