किसान पथ पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार डंफर कार को सामने से मारी टक्कर

Published : Mar 16, 2022, 11:11 AM IST
किसान पथ पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार डंफर कार को सामने से मारी टक्कर

सार

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, किसान पथ पर नूरपुर गांव के पास दुर्घटना की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार और डंफर की आमने सामने की टक्कर हुई है।लोगों की मदद से कार से शवों को बाहर निकलवाया गया है। उनके पास मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान ग्राम गोहघटिया जनपद कुशीनगर के रहने वाले नितेश शर्मा 20वर्ष,आकाश कुशवाह 20 वर्ष, व सत्यम त्रिपाठी 21वर्ष के तौर पर हुई है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंफर चालक मौके से भाग गया है,डंफर को कब्जे में लिया गया है।

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर तेज रफ्तार डंफर ने कार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली पुलिस ने, कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया,मृतकों के घर वालों सूचना देकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, किसान पथ पर नूरपुर गांव के पास दुर्घटना की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार और डंफर की आमने सामने की टक्कर हुई है।लोगों की मदद से कार से शवों को बाहर निकलवाया गया है। उनके पास मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान ग्राम गोहघटिया जनपद कुशीनगर के रहने वाले नितेश शर्मा 20वर्ष,आकाश कुशवाह 20 वर्ष, व सत्यम त्रिपाठी 21वर्ष के तौर पर हुई है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंफर चालक मौके से भाग गया है,डंफर को कब्जे में लिया गया है।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी