UP विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता

Published : Jan 08, 2022, 12:25 PM IST
UP विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता

सार

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त और सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे।बैठक अहम इसीलिए है क्योंकि चुनाव आयोग ने सभी पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। बता दें कि कोरोना वायरस से संबंधित जुड़े मामलों पर भी चुनाव आयुक्त ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। आयोग इस बार कोरोना गाइडलाइंस को और सख्त कर सकता है।

लखनऊ: शनिवार को साढ़े तीन बजे यूपी समेत 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आयोग करेगा। शुक्रवार को आमतौर पर आयोग के सभी सीनियर अधिकारियों की बैठक होती है। पांच राज्यों के चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने यूपी को केन्द्रीय सुरक्षा की 150 कम्पनी पहले चरण के लिए एलॉट कर दी है।

कोरोना गाइडलाइंस हो सकती हैं सख्त
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त और सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे।बैठक अहम इसीलिए है क्योंकि चुनाव आयोग ने सभी पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। बता दें कि कोरोना वायरस से संबंधित जुड़े मामलों पर भी चुनाव आयुक्त ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। आयोग इस बार कोरोना गाइडलाइंस को और सख्त कर सकता है।

54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख की गई खर्च की सीमा
इस बार चुनाव आयोग ने लोक सभा और विधान सभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा दी है। विधान सभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले खर्च को लेकर आयोग ने यह फैसला लिया है। बढ़ती महंगाई और राजनीतिक दलों की मांग के बाद बनी कमेटी की सिफारिश के आधार पर चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। बड़े राज्यों में लोक सभा चुनाव के लिए खर्च की सीमा को 70 से बढ़ाकर 95 लाख कर दिया गया है। दिल्ली और जम्मू कश्मीर को छोड़कर बाकी केंद्र शासित राज्यों और छोटे प्रदेशों में लोक सभा चुनाव के लिए खर्च की सीमा 54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख की गई है।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
'ये मेरा पति है...' शादी के मंडप में महिला की एंट्री से मच गया बवाल-Watch Video Viral