UP Chunav 2022: लखनऊ में सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए वोट मांगने पहुंचे CM योगी

Published : Feb 21, 2022, 10:03 AM IST
UP Chunav 2022: लखनऊ में सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए वोट मांगने पहुंचे CM योगी

सार

सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलीबाग में रोड शो करने पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत और उन्हें देखने के लिए मुख्य सड़क के दोनों तरफ छतों तक पर लोग झंडा लेकर खड़े थे। सीएम को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे लगे। 

लखनऊ: मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो के लिए जैसे ही रथ पर सवार हुए चेहरे पर मुस्कान और विक्ट्री का संकेत दिखाकर सड़कों के दोनों तरफ खड़े हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बहुत कुछ कह दिया। आत्मविश्वास से लबरेज सीएम ने कहा कि सपा हार स्वीकार कर चुकी है। अगले चरणों में भाजपा को भारी संख्या में मत देकर सपा को धुआं-धुआं कर दो। इस दौरान मोदी योगी के जमकर नारे लगे...जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे...22 में ही नहीं 27 में भी आएंगे योगी ही।

सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलीबाग में रोड शो करने पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत और उन्हें देखने के लिए मुख्य सड़क के दोनों तरफ छतों तक पर लोग झंडा लेकर खड़े थे। सीएम को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे लगे। मुख्यमंत्री ने रथ से ही सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अहमदाबाद ब्लास्ट के आरोपितों के सपा से संबंध हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ सपा ने खिलवाड़ किया है। देश को यह जानने का हक है कि आखिर किस हद तक सपा इस ब्लास्ट में शामिल है। सपा नेताओं के हाथ बेगुनाहों के खून से सने हैं। सपा को जनता के सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने रोड के बाद सभा में मौजूद समर्थकों से राजेश्वर को भारी मतों से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बननी तय है, इसमें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भी योगदान होना चाहिए। इस मौके पर राजेश्वर सिंह ने कहा कि 'आप लोगों के समर्थन से अभिभूत हूं। मुख्यमत्रीजी ने जिस तरह रोड के लिए समय निकालकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, उससे विश्वास है कि यहां की जनता भारी मतों से जीत दिलाएगी।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव 4rd फेजः 9 जिला-60 सीट, अदिति सिंह से लेकर पूर्व IPS तक की किस्मत दांव पर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए