UP Election 2022: बीजेपी से गठबंधन की खबरों के बीच बाबू सिंह कुशवाहा ने 26 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

Published : Jan 17, 2022, 12:16 PM ISTUpdated : Jan 17, 2022, 12:28 PM IST
UP Election 2022: बीजेपी से गठबंधन की खबरों के बीच बाबू सिंह कुशवाहा ने 26 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

सार

यूपी में चल रही गठबंधन की राजनीति के बीच बाबू सिंह कुशवाहा ने एक बड़ा संकेत दिया था। बाबू सिंह कुशवाह ने कहा था कि मैं हमेशा बीजेपी के खिलाफ बोलता आया हूं मगर बीजेपी यदि गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करने का वादा करे तो हम साथ जाने को तैयार हैं।अभी सभी विकल्प खुले हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) ने सोमवार को 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि यूपी में चल रही गठबंधन की राजनीति के बीच बाबू सिंह कुशवाहा ने एक बड़ा संकेत दिया था। बाबू सिंह कुशवाह ने कहा था कि मैं हमेशा बीजेपी के खिलाफ बोलता आया हूं मगर बीजेपी यदि गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करने का वादा करे तो हम साथ जाने को तैयार हैं।अभी सभी विकल्प खुले हैं।

पिछले साल ओपी राजभर की अगुआई में भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया था। ओवैसी, बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी आदि को लेकर कुल 10 से 11 घटक दल मोर्चे में शामिल थे, लेकिन राजभर के सपा मुखिया अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के बाद मोर्चा के लगभग अन्य सभी घटक दलों के नेताओं ने ओपी राजभर से सियासी तौर पर दूरी बना ली थी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका