UP Election 2022: लखनऊ में बीजेपी की सोमवार को अहम बैठक, तय हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम

Published : Jan 10, 2022, 08:44 AM IST
UP Election 2022: लखनऊ में बीजेपी की सोमवार को अहम बैठक, तय हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम

सार

सूत्रों के मुताबिक बैठक शाम चार बजे से बुलाई गई है। जिसमें मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व  दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

लखनऊ: निवार्चन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित किए जाने के बाद भाजपा (BJP) में प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों को तय करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सोमवार को 24 सदस्यीय चुनाव समिति की अहम बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने के साथ ही पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों को तय कर दिए जाने की संभावना है। 

सूत्र बताते हैं कि यह बैठक शाम चार बजे से बुलाई गई है। जिसमें मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व  दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

तीन दिनों में बसपा भी जारी कर सकती है सूची
उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्य सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिया है कि उम्मीदवारों के चयन का काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने रविवार को बैठक में मंडलवार उम्मीदवारों के चयन के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया कि लगभग 323 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा हो गया है। शेष 80 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम उनके निर्देश के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा।

कांग्रेस भी तैयार कर रही उम्मीदवारों की सूची
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और कोविड प्रोटोकोल को देखते हुए पार्टी इस बार अधिसूचना जारी होन के साथ प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की अगुआई में पार्टी लगभग सौ सीट पर प्रत्याशी तय कर चुकी है। इसके साथ चालीस फीसदी महिला उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, इस सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बाराबंकी में किसान पाठशाला 8.0: सीएम योगी ने बताया खुशहाल खेती का राज, किसानों से सीधा संवाद
UP डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश की रफ्तार तेज, 52 हजार से ज्यादा रोजगार का मार्ग प्रशस्त