यूपी में दूसरी बार ताजपोशी के बीच सीएम के ओएसडी और सलाहकारों का बढ़ाया गया कार्यकाल

Published : Mar 13, 2022, 12:00 PM IST
यूपी में दूसरी बार ताजपोशी के बीच सीएम के ओएसडी और सलाहकारों का बढ़ाया गया कार्यकाल

सार

यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम योगी सभी ओएसडी और सलाहकारों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसमें मृत्युंजय कुमार, रहीस सिंह, एनकेएस चौहान का नाम शामिल है। वहीं शलभमणि त्रिपाठी देवरिया से विधायक बन चुके हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम के सभी OSD और सलाहकारों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार (Mritunjay Kumar), रहीस सिंह (Rahis Singh) का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है। ओएसडी आर एन सिंह और  एन के एस चौहान का कार्यकाल बढ़ाया गया। ज्ञात हो कि अन्य सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया के विधायक बन चुके हैं। 

गौरतलब है कि यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद लगभग यह तय है कि योगी आदित्यनाथ ही दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम होंगे। इसी बीच सीएम के सभी ओएसडी और सलाहकारों का कार्यकाल बढ़ा दिया है। सीएम की टीम के इन भरोसेमंद लोगों का अहम योगदान यूपी चुनाव के दौरान रहा है। इसी के चलते माना जा रहा है कि इन सभी को यह विस्तार मिला है। वहीं इस बीच यूपी में भाजपा की दूसरी बार ताजपोशी की तैयारी भी चल रही है। 

दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ होमवर्क के बाद दिल्ली रवाना हुए। यूपी में पांच साल तक सरकार चलाने के बाद वह दूसरी बार भाजपा की ताजपोशी की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वह दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम मोदी से  भेंट के लिए पहुंचे हैं। उनका यह प्रवास दो दिनों का माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख के साथ नए मंत्रिमंडल के नामों पर भी मुहर लग सकती है। इसी के साथ डिप्टी सीएम के नाम को लेकर भी मुहर लगना इस दौरान तय माना जा रहा है। इसको लेकर सीएम योगी पूरी तैयारी लगभग कर चुके हैं जिसके बाद वह रवाना हुए हैं। 

दिल्ली पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से होनी है। इसी के साथ वह गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सभी को यूपी में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से मुलाकात दोपहर बाद तय मानी जा रही है। इसी के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद ही बैठक में शपथग्रहण की तारीख पर भी मुहर लगेगी। 
 

बढ़ेंगी अतीक अहमद की मुश्किलें, जानिए क्या है इस बार का पूरा प्लान

चुनाव में हार के बाद चंद्रशेखर ने दिए बदलाव के संकेत, कहा- हटाए जाएंगे ये लोग, नए लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

पीएम और अन्य नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, शपथग्रहण और मंत्रिमंडल पर फैसले की उम्मीद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Education News: निपुण भारत मिशन में ‘निपुण शिक्षक सारथी’ से शिक्षा में तकनीकी बदलाव, शिक्षक बनेंगे लीडर
UP News: यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं पर सख्ती, जीरो टॉलरेंस और AI निगरानी से नकल पर रोक