उत्तराखंड: 11 जुलाई को आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, BJP सासदों से करेंगी समर्थन की अपील

Published : Jul 07, 2022, 03:24 PM IST
उत्तराखंड: 11 जुलाई को आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, BJP सासदों से करेंगी समर्थन की अपील

सार

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी और सासंदों व विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसको लेकर राज्य में तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। 

देहरादून: देश के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस समय देश के सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मुर्मू का प्रोग्राम उत्तराखंड में 11 जुलाई को तय हुआ है। इस दिन वह राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचेगी। इस दौरान वह सासंदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

देहरादून में होगी विधायकों व सांसदों की संयुक्त बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर फाइनल रिपोर्ट अगले गुरुवार तक फाइनल हो जाएगी। जानकारी के अनुसार पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। देहरादून में ही सांसदों व विधायकों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी। इसमें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी। इस दौरान वह सभी सांसदों व विधायकों से चुनाव के लिए समर्थन की अपील करेंगी। प्रदेश संगठन और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस बारे में तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।

जानिए कौन है राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 
बता दें कि झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का ऐलान हो चुका है। अनुसूचित जनजाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मू अगर चुनाव जीत जाती है तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उनके करियर की शुरुआत सिंचाई विभाग में असिस्टेंट के रूप में की थी। बीए तक की शिक्षा हासिल करने वाली द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा मयूरभंज में हुई। मुर्मू की पढ़ाई-लिखाई भुवनेश्‍वर के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से हुई है। मुर्मू संथाल जाति से ताल्लुक रखने वाली रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं।

बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर आई दरार, ASI के माध्यम से होगा धाम का रखरखाव, जानें कब शुरू होगा मरम्मत का काम

महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मजदूरी देने के बहाने ले गए थे युवक

पूर्व IAS रामविलास यादव को विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने रिमांड के लिए दी मंजूरी, सवालों के नहीं दिए थे जवाब

उत्तराखंड: भैंस चराने गए बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने रखी बड़ी मांग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब