अजीब मामलाः महिला ने बेटा-बहू पर किया केस, कहा- एक साल के अंदर पोता या पोती का सुख दो या 5 Cr. लाओ

Published : May 12, 2022, 02:03 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 04:55 PM IST
अजीब मामलाः महिला ने बेटा-बहू पर किया केस, कहा- एक साल के अंदर पोता या पोती का सुख दो या 5 Cr. लाओ

सार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। मां ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग की है।

देहरादून: उत्तराखंड की कोर्ट में एक अनोखा  मामला सामने आया है। सास-बहू, पति-पत्नी के झगड़े संबंधित कई मामले कोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन हरिद्वार जिले में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ कोर्ट में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बेटे व बहू पर शादी के छह साल बीत जाने के बाद भी पोता या पोती का सुख ना देने पर यह कदम उठाया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने उनको संतान पैदा न करने और पौत्र या पौत्री के सुख से वंचित किया है। 

आरोप लगाते हुए पांच करोड़ की राशि मांगी
महिला ने बेटे व बहू पर आरोप लगाते हुए कहा- सालभर के अंदर अगर उन्हें यह सुख ना मिला तो दोनों मिलकर मुझे पांच करोड़ की राशि दें। बेटे और बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वाद दायर किया है। तृतीय एसीजे एसडी कोर्ट ने दायर वाद में 17 मई की डेट लगाते हुए स्थानीय संरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

बेटे, बहू समेत चार अन्य पर भी वाद दायर
अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिडकुल स्थित हरिद्वार ग्रीन निवासी महिला साधना प्रसाद पत्नी संजीव रंजन प्रसाद ने बेटे श्रेय सागर और पुत्रवधू शुभांगी सिन्हा और चार अन्य पर वाद दायर किया है। महिला का कहना है कि श्रेय सागर उसका एकलौता बेटा है। बेटे की परवरिश में कोई कमी न हो इसलिए अन्य संतान भी पैदा नहीं की। उसे पायलट बनाया, फिलहाल श्रेय प्रतिष्ठित एयर लाइन कंपनी में बतौर पायलट कैप्टन है।

दोनों की खुशी के लिए ऑडी कार लोन में खरीदी
महिला ने कहा- बेटे को पायलट बनाने के लिए पैंतीस लाख रुपये की फीस, रहन-सहन का खर्च बीस लाख व पुत्र व पुत्रवधू की खुशी के लिए 65 लाख की ऑडी कार लोन लेकर खरीद कर दी है। लेकिन उसके बाद भी जब दोनों से बच्चे की मांग करते है तो आपस में लड़ने लगते हैं।

मानसिक पीड़ा का लगाया गंभीर आरोप
दिसंबर 2016 में उन्होंने अपने बेटे श्रेय सागर की शादी शुभांगी सिन्हा पुत्री प्रिमांशु कुमार सिन्हा निवासी सेक्टर 75 नोएडा जो उत्तर प्रदेश में है, वहां कराई थी। नवविवाहित जोड़े को थाईलैंड भेजा। आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे व बहू से एक पौत्र या पौत्री की मांग करती है तो रोजाना झगड़ा करने लगते है। इसी वजह से महिला ने दोनों पर सुख से वंचित कर मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड: 8 साल के बच्चे के कॉल ने हल्द्वानी के डॉक्टर के छुटाए पसीने, खुलासे ने सभी को कर दिया हैरान

खाली होते पहाड़ी गांव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बन रहे खतरा, हो रहे पलायन को लेकर मांगी गई रिपोर्ट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता
Varanasi Cricket Stadium: त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स, डमरू आकार का पैवेलियन..वायरल हो रहा बनारस स्टेडियम का Video