काशी घूमने आई फ्रांस की युवती को बियर पिलाकर किया बेहोश, होश में आई तो शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

Published : Sep 26, 2022, 01:12 PM ISTUpdated : Sep 26, 2022, 01:39 PM IST
काशी घूमने आई फ्रांस की युवती को बियर पिलाकर किया बेहोश, होश में आई तो शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

सार

महादेव की नगरी काशी घूमने आई फ्रांस की एक युवती ने युवक के खिलाफ भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी बियर में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद अगले दिन वह अपने होटल के कमरे में निर्वस्त्र पड़ी मिली।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फ्रांस के पेरिस शहर से काशी भ्रमण पर आई युवती ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरोपित युवक ने उसके साथ बदसलूकी की है और उसे नशीली दवा मिलाकर बियर पिलाया है। युवती का कहना है कि वह बीयर पीने के बाद अचेत हो गई थी। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पीड़िता को यह भी नहीं मालूम कि नशे के दौरान उसके साथ क्या हुआ है। यह घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र की है।

काशी घूमने आई युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है। वहीं आरोपित पुलिस को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती पेरिस से बनारस घूमने आई युवती केदार घाट के पास एक होटल में रुकी थी। इस दौरान उसे होटल के पास एक युवक मिला। आरोपित युवक ने पीड़िता को दो दिनों तक बनारस में घुमाया। इसके बाद वह उसे लेकर एक रेस्टोरेंट में गया। जहां पर दोनों ने खाना खाया और बियर का सेवन किया। युवती का आरोप है कि उसकी बियर में नशीली दवा मिलाई गई थी। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि वह अपने होटल के कमरे में निर्वस्त्र है। युवती के अनुसार, होटल के मैनेजर से मामले की शिकायत की तो वह मामले को दबाने लगा। जिसके बाद वह किसी तरह भेलूपुर थाने पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फ्रांस की युवती तहरीर देने के बाद वापस अपने देश लौट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आचार्य शांतनु ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले पर बोली बड़ी बात, कहा- यह देश हिन्दू मान्यताओं के आधार पर चलेगा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता