
कासगंज (Uttar Pradesh)। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आज एक दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय लड़की की प्रसव के बाद मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
स्वस्थ है बच्चा
पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले की जांच की जा रही है। उसका बच्चा स्वस्थ है।
पड़ोसी ने किया था रेप
पीड़ित किशोरी मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी। उसके माता-पिता नहीं थे। वो अपने चाचा के यहां रहती थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई तो उसके चाचा के परिवार को जानकारी हुई।
जेल में है दरिंदा
आठ अक्तूबर 2019 को पीड़ित के चाचा ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में परिजन किशोरी का गर्भपात कराने के लिए एक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मना कर दिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।