मैं विकास दुबे हूं... महाकालेश्वर मंदिर में जोर-जोर से चिल्लाने लगा था, कानपुर का आरोपी

Published : Jul 09, 2020, 10:18 AM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 11:08 AM IST
मैं विकास दुबे हूं... महाकालेश्वर मंदिर में जोर-जोर से चिल्लाने लगा था, कानपुर का आरोपी

सार

कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।

लखनऊ(Uttar Pradesh). कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है।पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने में लेकर आई है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

एमपी के गृह मंत्री बोले- हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नहीं 
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इंटेलीजेंस के प्रयास से उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये मध्य प्रदेश के लिए बड़ी कामयाबी है। उज्जैन मंदिर से गिरफ्तारी की बात पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिलहाल मंदिर को बीच में मत लाइए , बस इतना है कि उसकी गिरफ्तारी उज्जैन में हुई है।

CM शिवराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह ने विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंडओवर करने का भरोसा दिया है। अब यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश लाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा