गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, दांव पर लगी दिग्गजों की साख, DM ने दी ये चेतावनी

Published : Nov 02, 2022, 06:06 PM IST
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, दांव पर लगी दिग्गजों की साख, DM ने दी ये चेतावनी

सार

गोला गोकर्णनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर लगातार तैयारी जारी है। दिग्गजों की साख यहां दांव पर लगी हुई है। बीजेपी ने उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

लखीमपुर खीरी: गोला गोकर्णनाथ सीट पर 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव संपन्न होगा। उपचुनाव को लेकर लखीमपुर मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। लखीमपुर खीरी की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर लगातार तैयारियां जारी है। आपको बात दें कि यहां पर कुल 441 पोलिंग बूथ पर मतदान करवाया जाएगा। जबकि 10 फीसदी यानी की 45 पोलिंग पार्टिंया रिजर्व ड्यूटी में रहेंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत 5 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। इसी के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवानों की भी  मुस्तैदी रहेगी। 

3 लाख से अधिक मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला
उपचुनाव के कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। हालांकि प्रमुख मुलाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच माना जा रहा है। अमन गिरी दिवंगत बीजेपी नेता अरविंद गिरी के बेटे और विनय तिवारी पूर्व विधायक रहे हैं। 3 नवंबर को दोनों ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 लाख 91 हजार 426 मतदाताओं को करना है। वहीं 3 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 

अखिलेश यादव ने नहीं किया चुनाव प्रचार
उपचुनाव को लेकर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। चुनाव के दौरान यदि प्रक्रिया को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के बाद 6 नवंबर को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरा जोर लगाया हुआ है। वहीं सपा के भी दिग्गज चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हालांकि बीजेपी की तरह सपा ने इस उपचुनाव को गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए भी वहां पर नहीं गए। 

हमीरपुर: पत्नी और सास ने सरेआम की युवक की पिटाई, 6 सेकेंड में 6 चप्पल मार पति का मुंह किया लाल, देखें वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर, प्रयागराज-बनारस समेत कई शहरों में हीटवेव, जानें कब बदलेगा यूपी का मौसम
राम मंदिर में 60 किलो चांदी गायब? दान रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोपों से मचा हड़कंप