जूता चुराई पर भड़के दूल्हे ने सालियों को कहे ये शब्द, चंद घंटे में ही दुल्हन ने तोड़ी शादी

Published : Dec 15, 2019, 01:09 PM IST
जूता चुराई पर भड़के दूल्हे ने सालियों को कहे ये शब्द, चंद घंटे में ही दुल्हन ने तोड़ी शादी

सार

दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन, परिजनों और उनके मित्रों ने शादी को तोड़ने का फैसला किया। सिर्फ दूल्हे, उसके पिता और दो रिश्तेदारों को छोड़कर पूरी बारात को लौटा दिया गया। परिजनों ने दूल्हे समेत इन लोगों को बंधक बना लिया। दहेज में लिए गए 10 लाख रुपये वापस करने तक की बात कह दी। जिसे लौटाने के बाद जाने दिया।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) । शादी में जूता चुराई रस्म के दौरान बवाल हो गया। सालियों को अपशब्द कहना दूल्हे को भारी पड़ गया। चंद घंटे पहले फेरे लेकर सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाने वाली दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बंधक लिया गया। दहेज और शादी में खर्च 10 लाख रूपये देने पर मुक्त किया। यह घटना भोराकला थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

जुता देने के नाम पर हुई थी पैसे की डिमांड
दूल्हा दिल्ली के नांगलोई इलाके की एक निजी कंपनी में काम करता है। गुरुवार को वह बारात लेकर मुजफ्फरनगर के सिसौली आया था। देर रात दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर शादी की रश्म पूरी की। आगे के रश्म के दौरान सालियों ने दुल्हा का जूता चुराया। जिसे देने के एवज में पैसों की मांग की। जिसपर दूल्हा राजी नहीं हुआ। दूल्हे ने अपशब्द कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। 

दूल्हा समेत 4 बारातियों को बनाया बंधक
दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन, परिजनों और उनके मित्रों ने शादी को तोड़ने का फैसला किया। सिर्फ दूल्हे, उसके पिता और दो रिश्तेदारों को छोड़कर पूरी बारात को लौटा दिया गया। परिजनों ने दूल्हे समेत इन लोगों को बंधक बना लिया। दहेज में लिए गए 10 लाख रुपये वापस करने तक की बात कह दी। जिसे लौटाने के बाद जाने दिया।
 
थाने के बाहर हुआ समझौता
घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। भोराकलां थाने के एसएचओ वीरेंद्र कसाना का कहना है कि 'किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाने के बाहर दूल्हा और दुल्हन के परिजन समझौते के लिए तैयार हो गए।'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में होली का बड़ा तोहफा: सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को ट्रांसफर किए गैस सिलेंडर सब्सिडी
CM योगी का क्यों ऐतिहासिक रहा सिंगापुर-जापान दौरा, इन 4 दिनों में यूपी को क्या-क्या मिला