कौन हैं सगड़ी से कांग्रेस की दावेदार राना खातून, किन मुद्दों से जीतेंगी जनता का वोट

प्रतिदिन नेताओं का पलायान भाजपा से हो रहा है। आज हालत यह है कि भाजपा के लोगों को जनता पसंद नहीं कर रही है। गांवों में भाजपा के लोग जा रहे है तो उन्हें लाठी-डंडा लेकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे ज्वलंत मुद्दे को लेकर चुनाव के बीच जा रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, महिला, किसान आदि सभी मद्दे है। ये सभी लोग आज कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रहे है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 8:13 AM IST

आजमगढ़: मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं (Ladki hun lad sakti Hun) के नारे के साथ कांग्रेस (Congress) की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka ghandhi Vadra) ने विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किया। जिसमें आजमगढ़ के चार विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल है। चार में जिले में दो महिलाओं को टिकट मिला है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ राना खातून (Rana Khatoon)  को सगड़ी विधानसभा (Sagdi Vidhansabha Seat) से टिकट मिला है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह महंगाई, भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं आदि मुद्दे को लेकर वे चुनाव में  जनता के बीच जायेगी, उनकी पार्टी कभी झूठे वादे नहीं किये है बल्कि जो वादा किया उसे पूरा भी किया है।

'भाजपा के लोगों को जनता पसंद नहीं कर रही है'
टिकट मिलने से राना खातून काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने जब से कमान सम्भाली है, तब से वे लगातार प्रदेश में परिश्रमि किया वह जनता के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस का एक मजबूत संगठन खड़ा कर दिया है, उसी संगठन के बल पर इस चुनाव में लड़ाई लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार से जनता काफी नाराज है। हालत यह है कि जनता की नाराजगी न झेलनी पड़े इसलिए आज भाजपा से नेता भी पलायन करने लगे है। प्रतिदिन नेताओं का पलायान भाजपा से हो रहा है। आज हालत यह है कि भाजपा के लोगों को जनता पसंद नहीं कर रही है। गांवों में भाजपा के लोग जा रहे है तो उन्हें लाठी-डंडा लेकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे ज्वलंत मुद्दे को लेकर चुनाव के बीच जा रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, महिला, किसान आदि सभी मद्दे है। ये सभी लोग आज कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रहे है। लोग यह भी जान रहे है कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। वह झूठ बोलकर सत्ता हासिल नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाडा ने जो भी घोषणाएं सभी वर्गो के लिए की है सबसे पहले उनको पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया वे सगड़ी विधानसभा की सबसे मजबूत प्रत्याशी है।

Latest Videos

कौन हैं राना खातून
राना खातून मूल रूप से आजमगढ़ जिले के सगड़ी की निवासी है। वे एनसीसी के मेजर पद से सेवानिवृत्त हुई है। राना खातून समाजशास्त्र से एमए बीएड है। उन्होंने कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। वर्ष 1995 से 2000 तक नगर पालिका मऊ की निविरोध अध्यक्ष रही। वर्ष 2012 में घोसी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की उपाध्यक्ष रही। राजीव गांधी महिला पीजी कालेज मऊ और  एमएएम पीजी गर्ल्स कालेज आजमगढ़ की संस्थापक है। इसके साथ विभर बेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष भी है। 60 के उम्र के पार हो चुकी राना खातून कांग्रेस की बेहद सक्रिय पदाधिकारी भी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election