कोरोना ने उजाड़ा घर: पत्नी ने बाहर से आए पति को बोला- नहाकर ही घर में आना, उसने कर लिया सुसाइड

Published : Mar 26, 2020, 06:10 PM ISTUpdated : Mar 26, 2020, 06:30 PM IST
कोरोना ने उजाड़ा घर: पत्नी ने बाहर से आए पति को बोला- नहाकर ही घर में आना, उसने कर लिया सुसाइड

सार

बरेली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति से कोरोना के बचाव के लिए बाहर से आने के बाद नहाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने घर से थोड़ी दूर पर जाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

बरेली(Uttar Pradesh ). पूरा देश कोरोना के बढ़ते प्रकोप से लड़ाई लड़ रहा है। केंद्र व सभी राज्यों की सरकारें इसे लेकर काफी गंभीर हैं। पूरे देश में लॉक डाउन है। इसी बीच बरेली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति से कोरोना के बचाव के लिए बाहर से आने के बाद नहाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने घर से थोड़ी दूर पर जाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

मामला बरेली के भमोरा इलाके का है। यहां का रहने वाला रवि सिंह(35) मथुरा में एक आयल कम्पनी में काम करता है। बुधवार दोपहर वह मथुरा से घर लौटा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने उससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की बात कहते हुए घर के बाहर ही कपड़े उतारने और नहाने के लिए कह दिया। ये बात रवि को नागवार लगी। इसी बात पर वह पत्नी से झगड़ने लगा। धीरे-धीरे बात काफी आगे बढ़ गई। 

घर से कुछ दूर जाकर लगा ली फांसी 
रवि घर का कुछ सामान लेने के बहाने पास ही स्थित बल्लिया बाजार गया लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसे कोई सामान नहीं मिला। पड़ोसियों का कहना है कि वह शराब पीने का भी शौकीन था। दुकानें बंद होने की वजह से उसे शराब भी नहीं मिली। रवि ने अपनी बहन को फोन किया। कहा कि कोई सामान मिला नहीं है। कोरोना को लेकर मुझे काफी डर लग रहा है। मेरा मन खराब हो रहा है। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। इसके बाद रवि ने मंगलवार रात को कटका भरत गांव के पास खेतों में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा