शराब-लड़कियों का शौकीन था पति, पत्नी ने छोड़ने के बजाय रचा ये खौफनाक प्लान

Published : Oct 29, 2019, 12:58 PM IST
शराब-लड़कियों का शौकीन था पति, पत्नी ने छोड़ने के बजाय रचा ये खौफनाक प्लान

सार

यूपी के झांसी में तीन दिन पहले नहर से मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक़ युवक की हत्या उसी की पत्नी ने कराई है

झांसी(Uttar Pradesh ). यूपी के झांसी में तीन दिन पहले नहर से मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक़ युवक की हत्या उसी की पत्नी ने कराई है। युवक शराबी किस्म का था ,वह अपनी सम्पत्ति बेंचकर उसके पैसे अय्याशी में उड़ा रहा था। यह बात पत्नी को नागवार लगी और उसने अपनी एक सहेली व उसके दो साथियों की मदद से पति की हत्या करवा दी। 

बता दें कि झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व नहर में कार से मिले एक युवक के शव की वजह से सनसनी फैल गई थी। युवक विवेक उपाध्याय शराबी और अय्याश किस्म का था। मामले में पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही थी। लेकिन पूंछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस का सबसे बड़ा शक मृतक की पत्नी सोनिया पर गया। कड़ाई से पूंछताछ में सोनिया ने जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना से पर्दा हटा दिया। 

इसलिए खेला मौत का ये खौफनाक खेल 
सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति विवेक शराबी और अय्याश था। वह अपनी सम्पत्ति बेंचकर उसके पैसे शराब और अय्याशियों में बर्बाद कर  रहा था। उसके कई लड़कियों से एविड संबंध थे। उसने कई बार पाने पति को समझाया कि ये सब गलत है। लेकिन पति ने उसकी एक बात नहीं मानी। अंत में तंग आकर मैंने उसको मारने का प्लान बनाया। 

इन लोगों की मदद से दिया वारदात को अंजाम 
अपने पति की गलत आदतों से पत्नी सोनिया परेशान रहती थी। वह शराबी किस्म का था और साथ ही अन्य महिलाओं से भी उसके संबंध थे। इसी बात को लेकर सोनिया पति विवेक से परेशान रहती थी। कई बार समझाने पर भी जब पति की हरकतें नहीं सुधरी, तो सोनिया ने पड़ोस में रहने वाली अपनी महिला मित्र हरवेन्द्री उर्फ प्रीति को ये बात बताई, तो उसके बाद उसका प्रीति से पति की मौत का सौदा 5 लाख में तय हुआ। प्रीति ने अपने साथी आनंद और सुखनंदन को भी इस घटनाक्रम में शामिल किया और फिर विवेक ही हत्‍या कर दी और शव को नहर में धकेल दिया। 

दुर्घटना दिखाने के लिए नहर में दिया था धक्का 
पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अपनी महिला मित्र और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये तय हुए और फिर साजिश के तहत पति का गला घोंटकर और सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी। जबकि शव को कार में रख कर नहर में फेंक दिया ताकि मामला वाहन दुर्घटना का लगे। फिलहाल पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सहारनपुर: रात 2:30 बजे नंगे पांव निकली महिला, सुबह नहर में मिली नग्न लाश
अयोध्या में CM योगी ने महंत रामविलास वेदांती जी को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया नमन