इंदौर से अलीगढ़ आई महिला ने प्रेमी की अस्पताल में की पिटाई, होटल के कमरे में विवाद के बाद हुआ कुछ ऐसा हाल

Published : Oct 15, 2022, 08:35 AM IST
इंदौर से अलीगढ़ आई महिला ने प्रेमी की अस्पताल में की पिटाई, होटल के कमरे में विवाद के बाद हुआ कुछ ऐसा हाल

सार

यूपी के जिले अलीगढ़ में शुकवार देर रात जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने अपने कथित प्रेमी की अस्पताल परिसर में ही पटाई कर दी। दोनों होटल में रुके हुए थे और आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने अपना हाथ काट लिया।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल एक महिला ने कथित प्रेमी की अस्पताल परिसर में ही पिटाई कर दी। यह महिला इंदौर से अपने अलीगढ़ निवासी प्रेमी से मिलने के लिए आई थी और दोनों की रेलवे रोड स्थित एक होटल में रुके थे। वहां देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद आक्रोशित महिला ने धारदार हथियार से अपना हाथ काट लिया। उसके बाद चिल्लाते हुए बाहर निकल आई। होटल में ऐसा हंगामा देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंच गई।

हाथ काटकर महिला होटल के कमरे से चिल्लाते हुए आई बाहर
इंदौर निवासी महिला अलीगढ़ के धौर्रा माफी निवासी एक व्यक्ति से मिलने के लिए अलीगढ़ आई हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद नाराज होकर महिला ने अपना हाथ काट लिया। हाथ काटने के बाद खून बहने लगा और चीखते हुए महिला बाहर निकली। महिला को इस हालत में देख होटल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने तुरंत पुलिस की सूचना दी। मौके पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोोड़कर भाग रहा था। वहीं दूसरी ओर प्रेमी उसे समझाने में लगा हुआ था लेकिन महिला शांत होने की जगह उग्र हो गई।

पुलिस और अन्य लोगों ने आक्रोशित महिला को कराया शांत
महिला ने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी को पीटने के साथ-साथ वह उस पर आरोप भी लगा रही थी। किसी तरह से पुलिस और अन्य लोगों ने महिला को शांत कराया लेकिन वह अस्पताल के बाहर जाने के बाद फिर उग्र हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के इलाज के बाद पुलिस ने उससे तहरीर मांगी तो उसने यह कहकर तहरीर देने से मना कर दिया कि अगर आरोपी व्यक्ति उसे छोड़कर दोबारा गया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल अभी वह कुछ नहीं करना चाहती है। उसके बाद पुलिस दोनों की डिटेल लेकर वापस भेज दिया।

अलीगढ़ में प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चे मलबे में दबे, जर्जर भवन में लंबे समय से चल रही है कक्षा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब