पति की कम सैलरी से नाराज थी महिला,दो बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूद कर लगाया मौत को गले

Published : Sep 21, 2019, 12:31 AM IST
पति की कम सैलरी से नाराज थी महिला,दो बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूद कर लगाया मौत को गले

सार

पति की कम सैलरी से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर मौत को गले लगा लिया। महिला ने पति से मायके जाने की जिद की थी लेकिन पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया था। इसी को लेकर वह महिला नाराज थी।    

बलिया (UTTAR PRADESH ). पति की कम सैलरी से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर मौत को गले लगा लिया। महिला ने पति से मायके जाने की जिद की थी लेकिन पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया था। इसी को लेकर वह महिला नाराज थी।  

मामला बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र का है। इलाके के धज्जू गिरी की मठिया गांव का रहने वाला दिनेश यादव मऊ में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। दिनेश की पत्नी पुष्पा अपने बेटे अभिषेक( 07 ) और बेटी शिवांगी (10) के साथ फेफना थाना क्षेत्र के पौहारीपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। 


आर्थिक तंगी से हमेशा घर में रहती थी कलह

पुलिस सूत्रों की माने तो मामला आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या का है। पुष्पा व उसके पति दिनेश का अक्सर आर्थिक तंगी के कारण विवाद होता रहता था। आए दिन पुष्पा उसे आत्महत्या की धमकी देती थी। इस बार भी पुष्पा ने पति से बच्चों के साथ अपने मायके जाने की जिद की थी। लेकिन पति दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया था।

गुस्से में आकर उठाया आत्मघाती कदम

पुष्पा ने रोज-रोज की कलह से तंग आकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया। वह अपने दोनों बच्चों के साथ गुजर रही सद्भावना एक्सप्रेस के सामने कूद पड़ी। जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी।


घरेलू कलह से घटना का लग रहा मामला 

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र स्थित धज्जू गिरी के मठिया गांव निवासी पुष्पा देवी गुरुवार को अपने बेटे अभिषेक और बेटी शिवांगी को साथ लेकर सद्भावना एक्सप्रेस के आगे कूद गयी, जिसकी चपेट में आने से तीनों की मृत्यु हो गयी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है। इसके अतिरिक्त भी और पहलुओं की जांच की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं राम आसरे कुशवाहा? कभी मुलायम के करीबी थे, अब 13 साल बाद सपा में वापसी
कौन हैं ये मंत्री? PM मोदी के जन्मदिन पर पूरे शहर को फ्री में दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म