
सीतापुर (Uttar Pradesh). यूपी के सीतापुर में एक महिला बदमाशों पर भारी पड़ गई। नौबत ये थी कि लूटपाट करने आए बदमाशों को खुद अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने महिला की बहादुरी की तारीफ करते हुए बाकी महिलाओं को उससे सीख लेने की बात कही है।
क्या है पूरा मामला
ममाला तंबौर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली रमादेवी ने बताया, मैं बुधवार सुबह खेत गई थी। वापस लौटते समय एक बदमाश ने हमला कर मंगलसूत्र और कान की बाली छीन लिया। मैंने भी हिम्मत नहीं हारी। बदमाश का जमकर सामना किया। मेरे पास उसपर हमला करने के लिए कुछ नहीं था। इस वजह से मैंने मुंह से ही उसका अंगूठा काटकर अलग कर दिया। अंगूठा कटने के बाद वो तड़पने लगा और चिल्लाते हुए मौके से फरार हो गया।
खून के निशान से आरोपी के पीछे लगी पुलिस
वहीं, एसओ अमित भदौरिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, आरोपी के अंगूठे से निकले खून के निशान देख काफी दूर तक उसका पता लगाया गया, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।