अलीगढ़ आई दिल्ली की महिला से दुष्कर्म, 20 हजार नकद और मोबाइल भी लूट ले गए आरोपी

Published : Apr 15, 2022, 01:17 PM IST
अलीगढ़ आई दिल्ली की महिला से दुष्कर्म, 20 हजार नकद और मोबाइल भी लूट ले गए आरोपी

सार

अलीगढ़ में दिल्ली से आई एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। महिला के साथ इस वारदात को टैंपो में साथ में बैठे लोगों ने अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद वह मोबाइल और नकद लूटकर भी फरार हो गए। 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र में नानऊ के निकट तीन लोगों द्वारा महिला से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई। यहां तीन अज्ञात लोगों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने महिला के पर्स में रखे 20 हजार रुपए और मोबाइल लेकर भी फरार हो गए। 

दिल्ली से अकराबाद जा रही थी महिला
पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। गुरुवार को वह दिल्ली से तरकीबन 5.30 बजे थाना अकराबाद के गांव के लिए चली थी। रात तकरीबन 10 बजे वह अलीगढ़ बस स्टैंड पर उतरी। जहां से आगे के लिए उसने किराए पर टैंपो किया। उस दौरान टैंपो में चालक समेत चार लोग बैठे हुए थे। हालांकि रास्ते में एक व्यक्ति उतर गया। 

दुष्कर्म के बाद पैसे और मोबाइल लूटकर हुए फरार 
महिला का आरोप है कि जैसे ही टैंपो नानऊ के पास पहुंचा तो उसमें बैठे तीन लोगों ने महिला के साथ गलत काम किया। इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसकी पर्स में रखे बीस हजार रुपए और मोबाइल लूटकर भी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे
वहीं इस दौरान घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया है। इसी के साथ महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। जिसके बाद महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
 

नोएडा में अनियंत्रित कार लेकर नाले में जा गिरा नशे में धुत युवक, घायल हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

13 साल पुरानी लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत, शराब के कारण हुए विवाद में पत्नी ने मारा चाटा तो पति ने की हत्या

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल