अमरोहा में मूक बधिर महिला की गोली मारकर हत्या, अचानक कमरे में पहुंचे जेठ खून से सना शव देख रह गए दंग

Published : May 07, 2022, 10:38 AM IST
अमरोहा में मूक बधिर महिला की गोली मारकर हत्या, अचानक कमरे में पहुंचे जेठ खून से सना शव देख रह गए दंग

सार

अमरोहा में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के दौरान महिला अपने कमरे में सो रही थी। जबकि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। 

अमरोहा: गांव ढ्योटी में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे जेठ 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ्योटी गांव निवासी नन्हे सिंह पेशे से मजदूर है। देर रात वह कहीं गए हुए थे और उनकी पत्नी मनोज देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही घर पर मौजूद थी। वह घर में सो रही थी तभी अचानक रात तकरीबन 11 बजे जेठ कृपाल ने उनके चीखने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो महिला का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ था। 

पुलिस तफ्तीश में जुटी 
कृपाल ने शोर मचाया तो सभी लोग वहां पर जा पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के साथ ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर आए। वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मनोज मूक बधिर थी। उसकी हत्या किसने की इसको लेकर पड़ताल जारी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेगी। मामले में पूछताछ और घटना के जल्द अनावरण के लिए कई टीमों को लगाया गया है। 

लोगों के मन में कई सवाल 
घटना के सामने आने के बाद गांव में भी सनसनी मची हुई है। देर रात हुई इस हत्या की घटना के बाद लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि उन सवालों का जवाब किसी के भी पास नहीं है। मामले में पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में है वह यह है कि आखिर किसने मनोज देवी की हत्या की है। 

शादी के दो साल बाद युवक ने लगाई फांसी, जानिए क्यों सुसाइड नोट में मां से मांगी माफी और लिखा पत्नी न देखे चेहरा

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी के लिए पहुंची टीम, जमकर हुई नारेबाजी के बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां