किसी युवक नहीं यहां महिला ने 14 साल की बच्ची पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published : Jan 11, 2020, 06:32 PM IST
किसी युवक नहीं यहां महिला ने 14 साल की बच्ची पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में 14 साल की नाबालिग पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात ये है कि घटना को किसी युवक ने नहीं बल्कि एक महिला ने अंजाम दिया। पुलिस ने एसिड फेंकने वाली महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया है।  

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी लखनऊ में 14 साल की नाबालिग पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात ये है कि घटना को किसी युवक ने नहीं बल्कि एक महिला ने अंजाम दिया। पुलिस ने एसिड फेंकने वाली महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया है।  

क्या है पूरा मामला
मामला कैसरबाग थाना क्षेत्र के घसियारी मंडी मोहल्ले का है। सीओ संजीव सिन्हा ने बताया, यहां रहने वाले 14 साल की गुनगुन पढ़ाई के साथ घरेलू कामकाज भी करती है। पड़ोस में रहने वाली आशा सोनकर नाम की महिला कारीगर से अपनी चांदी की पायल साफ करवा रही थी। इस दौरान आशा और कारीगर के बीच कहासुनी हो गई। इसपर महिला ने कारीगर के थैले को उठाकर फेंक दिया। 

तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई
आरोप है कि कारीगर के थैले में रखा एसिड गुनगुन और एक-दो महिलाओं पर जा गिरा। जिसमें गुनगुन को ज्यादा चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आशा सोनकर को हिरासत में लिया गया है। सीओ ने कहा, मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!