पति की मौत के बाद देवर के साथ रह रही थी महिला, परिवार वालों ने किया ये हाल

बुधवार रात को ससुराल वाालों ने कथित रूप से राजकुमारी की हत्या कर दी। इसके बाद घर के पिछवाड़े में शव को बिटोड़े में रखकर जला दिया। घटना को अंजाम देकर ससुराल के लोग घर से फरार हो गये।

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2019 3:33 PM IST / Updated: Oct 10 2019, 09:33 PM IST

आगरा. अरदाया गांव में बुधवार रात एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार तोमर ने बताया कि मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। अरदाया गांव के निवासी राजकुमार का करीब 10 वर्ष पूर्व नगला दानी की राजकुमारी से विवाह हुआ था। उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन शादी के दो साल बाद राजकुमार की मृत्यु हो गयी। तीन साल पूर्व राजकुमारी को छोटे देवर विशाल के साथ बिठा दिया गया और वे पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

फरार हैं आरोपी 
बुधवार रात को ससुराल वाालों ने कथित रूप से राजकुमारी की हत्या कर दी। इसके बाद घर के पिछवाड़े में शव को बिटोड़े में रखकर जला दिया। घटना को अंजाम देकर ससुराल के लोग घर से फरार हो गये। गुरुवार सुबह छह बजे बिटोड़े से धुंआ उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। उन्होंने बिटोड़े में राजकुमारी का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना राजकुमारी के परिजनों को दी।

Latest Videos

पहले भी सामने आई थी मारपीट की घटना 
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गये। परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। घटनास्थल पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी पहुंच गये। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और उसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई घनश्याम एवं बनवारी ने आरोप लगाया है कि पहले भी ससुराल के लोग राजकुमारी के साथ मारपीट करते थे। 

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है वो शख्स जो AK 47 से डोनाल्ड ट्रंप को देने आया था मौत? । Donald Trump Attack
'अगले 25 साल और ...' गुजरात में PM Modi के ऐलान के बाद हैरान हुई पूरी दुनिया
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
PM मोदी ने चूमा, दुलारा और ऐसे किया नए मेहमान का स्वागत #Shorts
PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन