अयोध्या में साढ़े पांच लाख दीये जलाकर बना विश्व रिकार्ड, सीएम योगी ने कहा आ गया रामराज्य

Published : Oct 26, 2019, 09:54 PM IST
अयोध्या में साढ़े पांच लाख दीये जलाकर बना विश्व रिकार्ड, सीएम योगी ने कहा आ गया रामराज्य

सार

राम की नगरी अयोध्या  5.51 लाख दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड भी बन गया

अयोध्या(Uttar Pradesh ). राम की नगरी अयोध्या  5.51 लाख दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड भी बन गया। अयोध्या में राम की पैड़ी पर चार लाख दस हजार दीप जलाए गए। इसके आलावा अयोध्या में अन्य 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशन किया गया। इस अवसर पर रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जाति-धर्म न देखकर सभी को बराबर हक दिया और रामराज्य स्थापित किया।

साढ़े पांच लाख दीपों को जलाकर अयोध्या में ऐतिहासिक दीवाली मनाई गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित भी किया उन्होंने कहा अयोध्या में ऐसी दीवाली मनाने में 70 साल लग गए। इससे पहले की सरकारों में लोग अयोध्या आने में भी डरते थे। लेकिन मैं पिछले ढाई साल में करीब डेढ दर्जन बार अयोध्या आ चुका हूं और जब भी आता हूं जनता के सहयोग से सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करता हूं।

पीएम मोदी ने स्थापित किया रामराज्य: योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया है। राम की परंपरा पर हमें गौरव की अनुभूति होती है। अयोध्या की जब भी बात होती है, तो रामराज्य पहले हमारे दिमाग में आता है। जहां दुख के लिए कोई जगह न हो। ऐसा राज्य ही रामराज्य कहलाता है। मोदीजी ने ऐसा ही रामराज्य स्थापित किया है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार का प्रयास सराहनीय
अयोध्या में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव को राज्य मेला का दर्जा दिया है जिससे अयोध्या अपने गौरव को प्राप्त हो रही है। 

सीएम ने किया श्रीराम का राजतिलक 
दीप प्रज्ज्वलन के पूर्व शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप में कलाकार रामकथा पार्क पहुंचे। जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया और मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान हर ओर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे ।

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाई गयी दीवाली 
दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित संख्या में लोग मौजूद रहे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार