आगरा में बुलडोजर चलाकर तोड़ दी सालों पुरानी मजार, पुलिस छावनी में तब्दील हो गया अपार्टमेंट

Published : Aug 07, 2022, 02:22 PM IST
आगरा में बुलडोजर चलाकर तोड़ दी सालों पुरानी मजार, पुलिस छावनी में तब्दील हो गया अपार्टमेंट

सार

यूपी के आगरा जिले में एक अपार्टमेंट के अंदर बनी मजार को असामाजिक लोगों ने शनिवार की देर रात बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों ने अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया लेकिन मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी बना दिया। 

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में असामाजिक लोगों ने शनिवार की रात मजार पर बुलडोजर चलाकर उसके स्थान से हटा दिया। मजार को तोड़ने की सूचना के बाद मुस्लिम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह मजार शहर के एक अपार्टमेंट में थी और मजार के टूटने की खबर पर लोगों ने पथराव का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी पर मौके में पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी बना दिया है। किसी को भी अपार्टमेंट में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

अपार्टमेंट बनने से 100 साल पहले से यहां बनी हुई थी मजार 
जानकारी के अनुसार शहर के थाना लोहामंडी से कुछ दूरी पर पारस पल्स अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के गेट के अंदर काफी पुरानी मजार थी। आसपास के मुस्लिम लोग गुरुवार को यहां इबादत के लिए आते थे। लेकिन मजार को असामाजिक लोगों को तोड़े जाने के बाद अपार्टमेंट के गेट पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। किसी को भी बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं है। दरअसल शनिवार की रात अचानक अपार्टमेंट की बिजली चली गई। इसके कुछ ही देर बाद वहां मौजूद मजार को अज्ञात लोगों ने बुलडोजर से तोड़कर गायब कर दिया। यह बात कुछ ही देर में आसपास के लोगों तक पहुंच गई। लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट बनने से कम से कम 100 साल पहले से यहां मजार बनी हुई थी।

मजार में मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग करते थे इबादत
अपार्टमेंट के अंदर बनी मजार की देखरेख करने वाले परिवार का पीछे ही घर है। परिवार के साजिद ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद भतीजी छत पर गई थी। उसने मजार पर बुलडोजर चलते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही तमाम लोग इकट्ठा हो गए और अपार्टमेंट पहुंचे। तब तक बुलडोजर चलाने वाले भाग गए थे। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि दरगाह पर साजिद के परिवार की तीन पीढ़ी बैठ रही है। इस मजार में मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग इबादत के लिए आते थे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट को बंद कर रखा है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अपार्टमेंट के अंदर अधिकारी मौजूद है और मीडिया से कोई बात नहीं कर रहे हैं। मजार की देखरेख करने वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एक और FIR, जानिए क्या है नया मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत