अयोध्या दीपोत्सव महोत्सव को मिला राज्य मेले का दर्जा, CM योगी देंगे 373.69 करोड़ रुपए की सौगात

Published : Oct 22, 2019, 04:49 PM ISTUpdated : Oct 22, 2019, 05:12 PM IST
अयोध्या दीपोत्सव महोत्सव को मिला राज्य मेले का दर्जा, CM योगी देंगे 373.69 करोड़ रुपए की सौगात

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव महोत्सव को प्रांतीय मेले का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मेले के लिए सरकार ने 33 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए हैं। मेले के प्रबंधन की जिम्मेदारी डीएम के ऊपर होगी। मंगलवार को हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी।  

लखनऊ (Uttar Pradesh). सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव महोत्सव को प्रांतीय मेले का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मेले के लिए सरकार ने 33 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए हैं। मेले के प्रबंधन की जिम्मेदारी डीएम के ऊपर होगी। मंगलवार को हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी।  

दीपोत्सव पर अयोध्या में मिलेगी 373.69 करोड़ रुपये की सौगात 
अयोध्या में मुख्य दीपोत्सव के दिन यानी 26 अक्टूबर को सीएम योगी अयोध्यावासियों को 373.69 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। यहां पूरी हो चुकी 15 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण का खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह, गुप्तारघाट पर नए घाट का निर्माण, भजन संध्या स्थल, जिला महिला चिकित्सालय में सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या के प्रवेश व निकासी द्वार समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। अयोध्या में 15 बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें, इन योजनाओं के विकास कार्य पर 373.63 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत योजना) के अंतर्गत सैप वर्ष 2017-20 के लिए रायबरेली जिले में रायबरेली सीवरेज योजना फेज 3 से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी। 

- विभाग की नियंत्रण 3 तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति गण के वेतन एवं अनुदानित डिग्री अभियंत्रण संस्थान के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुसार वेतन व वेतननाम आदि का लाभ दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।

- सरकार से सहायता प्राप्त उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा संस्थान वी नियमावली 1996 में चतुर्थ संशोधन किए जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास। इसके अन्तर्गत समय से चयन किये जाने के लिए चयन समिति में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का सदस्य नामित किया जाएगा।

- यूपी विधानसभा और विधान परिषद की वर्तमान सत्र का सत्रावसान के प्रस्ताव को मंजूरी। 

- काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए निर्मल मठ स्थित लाहौरी टोला वाराणसी को अधिग्रहित करने और कारीडोर के निकट उन्हें जमीन खरीद कर दिए जाने का प्रस्ताव पास। बता दें, काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण का कुल खर्च 398.33 करोड़ रुपए रखा गया है।

- मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने एवं उनसे जुड़े मछुआ समुदाय पालकों के कल्याण के उद्देश्य से मत्स्य पालक कल्याण कोष की स्थापना व उसके कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश मातिस्यकी नियमावली 1954 में द्वितीय संसोधन का प्रस्ताव पास।

- यूपी भूतत्व एवं खनिकर्म सेवा नियमावली 2019 का प्रस्थापन प्रस्ताव पास। सेवा नियमावली 1983 में संशोधन करके यह नई नियम्मावली लाई जाएगी।

- यूपी राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की समस्याओं के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी 15 दिनों में सीएम को रिपोर्ट देगी और वित्त मंत्री कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

- फिल्म सांड की आंख को सरकार ने टैक्स फ्री किया। यह फिल्म बागपत की दो उम्रदराज महिलाओं के ऊपर बनी है।

- पुलिस विभाग के पीतल के कारतूस खोखा की नीलामी प्रक्रिया समाप्त कर एनएसडीसी से ई-ऑक्शन कराए जाने का प्रस्ताव पास। 

- जेपी एसोसिएट की ओर से अधिग्रहित वनभूमि के स्थान पर अन्य भूमि उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पास। यह फैसला एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम