भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, 7 पीपीएस अफसरों की सेवा समाप्त

Published : Nov 07, 2019, 12:24 PM IST
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, 7 पीपीएस अफसरों की सेवा समाप्त

सार

यूपी में भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही के चलते 7 पीपीएस अफसरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी

लखनऊ( Uttar Pradesh ). यूपी में भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही के चलते 7 पीपीएस अफसरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी। इनके खिलाफ जांच में गंभीर मामले सामने आए हैं। 

गौरतलब है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी विभागों को कड़ाई से निर्देश जारी किए हैं। उनके इस निर्देश के बाद सभी विभागों में कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। गुरूवार को 7 पीपीएस अफसरों की सेवा समाप्ति के आदेश को इस मुहिम के लिहाज से बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। 

इनकी सेवा की गई समाप्त 
प्रदेश सरकार ने सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी के पद पर कार्यरत अरुण कुमार, फैजाबाद में डिप्टी एसपी विनोद कुमार राणा, आगरा में डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह राणा, सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी तेजवीर सिंह यादव, डिप्टी एसपी मुरादाबाद संतोष कुमार सिंह तथा सहायक सेनानायक 30वी वाहिनी पीएसी गोंडा में कार्यरत तनवीर अहमद खां को अनिवार्य सेवानिवृति प्रदान की गई है। इन सभी की आयु 50 वर्ष से अधिक है और इनके ऊपर कार्य में शिथिलता तथा अन्य कई आरोप लगे हैं।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घास-पुआल खाने लगा 70 साल का बुजुर्ग, नाद से पिया पानी! यूपी के इस गांव की अनोखी परंपरा देख लोग हैरान
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल