युवक के पेट में हंसिया घोंपकर हत्या, बांस काटने को लेकर हुआ था विवाद

Published : May 10, 2020, 04:24 PM IST
युवक के पेट में हंसिया घोंपकर हत्या, बांस काटने को लेकर हुआ था विवाद

सार

सूचना पर एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुराग के ऊपर हंसिया से मारकर हत्या करने का आरोप है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 

जौनपुर( Uttar Pradesh)। बांस काटने के विवाद में युवक की हंसिए से प्रहार करके हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह घटना जलालपुर थाना के बदलपुर गांव की है। 

यह है पूरा मामला
गया प्रसाद के घर के पास बांस की कोठ है। पड़ोस का रहने वाला अनुराग उर्फ गोलू उसमें से बांस काट रहा था। जिसपर गया प्रसाद ने उसे मना किया तो झगड़ने लगा। इसी दौरान धक्कामुक्की में गया प्रसाद गिर गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो अनुराग भागकर घर में चला गया। इसकी सूचना मिली तो गया प्रसाद का पुत्र अंकुश (19) आगबबूला हो गया। वह अनुराग के घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग ने उस पर हंसिए से वार कर दिया। पेट में गंभीर घाव लगने से लहूलुहान हो वह वहीं गिर पड़ा। उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कही ये बातें
सूचना पर एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुराग के ऊपर हंसिया से मारकर हत्या करने का आरोप है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!