चाणक्य नीति: देश की जनता अगर गलत काम करे तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: देश की जनता अगर गलत काम करे तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

Published : Feb 02, 2020, 01:49 PM IST

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र बताए हैं। इन सूत्रों का पालन किया जाए तो हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि हमें किन परिस्थितियों में दूसरों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

वीडियो डेस्क। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र बताए हैं। इन सूत्रों का पालन किया जाए तो हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि हमें किन परिस्थितियों में दूसरों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, चाणक्य कहते हैं कि...

राजा राष्ट्रकृतं पापं राज्ञ: पापं पुरोहित:।
भर्ता च स्त्रीकृतं पापं शिष्यपापं गुरुस्तथा।।

1. इस श्लोक के अनुसार अगर किसी देश की जनता गलत काम करती है तो उसका फल शासन को या उस देश के राजा को भोगना पड़ता है। इसीलिए राजा या शासन की जिम्मेदारी होती है कि वह प्रजा या जनता को कोई गलत काम न करने दे।
2. जिस देश में मंत्री, पुरोहित या सलाहकार अपने कर्तव्यों को ठीक से पूरा नहीं करते हैं और राजा को उचित सुझाव नहीं देते तो इसका बुरा परिणाम राजा और प्रजा को भुगतने पड़ते हैं।
3. शादी के बाद पत्नी गलत काम करती है, अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं करती है तो ऐसे कामों की सजा पति को ही भुगतना पड़ती है। ठीक इसी प्रकार अगर पति गलत काम करता है तो उसका बुरा फल पत्नी को भी भुगतना पड़ता है।
4. जब कोई शिष्य गलत काम करता है तो उसका बुरा फल गुरु को भोगना पड़ता है। गुरु का कर्तव्य होता है कि वह शिष्य को गलत रास्ते पर जाने से रोकें, सही काम करने के लिए प्रेरित करें।

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma