नवरात्रि के अंतिम दिन मां लक्ष्मी के चरणों में रखें कौड़ियां, खुल जाएंगे उन्नति के द्वार

नवरात्रि के अंतिम दिन मां लक्ष्मी के चरणों में रखें कौड़ियां, खुल जाएंगे उन्नति के द्वार

Published : Apr 01, 2020, 08:15 PM IST

वीडियो डेस्क। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। ये तिथि इस बार 2 अप्रैल, गुरुवार को है। 2 अप्रैल की दोपहर 2.25 से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन गुरु पुष्य का संयोग बहुत ही शुभ है। इस शुभ योग में ये उपाय करने 

वीडियो डेस्क। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। ये तिथि इस बार 2 अप्रैल, गुरुवार को है। 2 अप्रैल की दोपहर 2.25 से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन गुरु पुष्य का संयोग बहुत ही शुभ है। इस शुभ योग में ये उपाय करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. 2 अप्रैल की शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रखें। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। इस प्रयोग से शीघ्र ही आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे।
2. इस दिन महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है। कम समय में ज्यादा धन वृद्धि के लिए यह यंत्र अत्यन्त उपयोगी है।
3. पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से बरकत बढ़ती है।
4. 2 अप्रैल की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma