दो मुंहे बाल आपके स्वास्थ्य पर भी डालते हैं असर...जानिए बालों को लेकर क्या कहते हैं शास्त्र

दो मुंहे बाल आपके स्वास्थ्य पर भी डालते हैं असर...जानिए बालों को लेकर क्या कहते हैं शास्त्र

Published : Apr 17, 2020, 10:07 PM IST

वीडियो डेस्क। समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ जरूर बताता है। यानी अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से

वीडियो डेस्क। समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ जरूर बताता है। यानी अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से गौर किया जाए, तो उसके चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अंतर्गत आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे बाल वाले व्यक्ति का चरित्र कैसा होता है।
1. समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सिर में एक रोमकूप में एक बाल होना ही शुभ होता है। ऐसे बाल ही उत्तम होते हैं, लेकिन यदि एक बाल से कई शाखाएं निकली हों, तो ऐसे व्यक्ति का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहता है। ऐसे लोग दो विचारधाराओं के मध्य उलझे रहते हैं। किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें सफलता नहीं मिलती।
2. जिस इंसान के बाल काले होते हैं, वह मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ, कर्मठ, विश्वास करने योग्य एवं उच्च जीवन शक्ति वाले होते हैं तथा जिस इंसान के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं, वे लोग मानसिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर होते हैं।
3. जिनके बाल पतले होते हैं, उनका स्वभाव उत्तम होता है। वह व्यक्ति उदार, प्रेमी, दयालु, संकोची तथा संवेदनशील भी होता है। इसके विपरीत मोटे एवं कड़े बालों वाले लोगों में उत्तम स्वास्थ्य एवं उच्च जीवन शक्ति होती है।
4. सरल, सीधे बाल आत्म संरक्षण, सरल स्वभाव, सीधी कार्यप्रणाली एवं स्वष्टवादिता के सूचक हैं। यदि बालों में सरलता की अपेक्षा लहरीलापन हो तो ऐसा व्यक्ति विनम्र, सभ्य, कला प्रेमी, सच्चा मित्र एवं दयालु होता है।
5. काले, चिकने, मुलायम आकर्षक तथा सरल बाल स्त्रियों को सौभाग्य, सम्पत्ति तथा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। जबकि पीले, लाल, कर्कश, रूखे, छोटे तथा बिखरे बाल वाली स्त्रियां सदैव दु:खी रहती हैं।
6. घने बाल वाले लोग विद्याप्रेमी होते हैं। जिस व्यक्ति के सिर पर एकदम कम बाल हों, वह सम्पत्तिवान या फिर बिल्कुल दरिद्र होते हैं।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma