अगर आप भी अपने बाथरूम की नहीं रखते हैं सफाई...तो हो रहा है आपका नुकसान

अगर आप भी अपने बाथरूम की नहीं रखते हैं सफाई...तो हो रहा है आपका नुकसान

Published : Apr 11, 2020, 11:26 PM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 09:16 AM IST

वीडियो डेस्क। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आधार पर उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। घर में जाने-अनजाने की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियों की वजह से दुर्भाग्य बढ़ सकता है। यहां जानिए उज्जैन की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. विनिता नागर के अनुसार कुछ ऐसी गलतियां जो वास्तु दोष बढ़ाती हैं, जिनसे बचना चाहिए...

रात में दूध को खुला छोड़ना
अगर आप रात में दूध को खुला छोड़ देते हैं तो ये काम नकारात्मकता बढ़ाता है। दूध पर जाली अवश्य ढंकें, पूरी तरह खुला रखने से बचें।

घर के मंदिर में बासी फूल न रखें
अधिकतर लोग घर के मंदिर में सुबह पूजा करते हैं, हार-फूल चढ़ाते हैं। रात के समय मंदिर में सुबह के बासी फूल रखे रहते हैं। ये वास्तु के अनुसार दोष बढ़ाने वाला काम है। सुबह के चढ़े हुए फूल शाम को हटा देना चाहिए।

बाथरूम को गंदा छोड़ देना
काफी लोग नहाने के बाद बाथरूम साफ नहीं करते हैं, गंदा ही छोड़ देते हैं। इस आदत की वजह से चंद्र ग्रह के दोष भी बढ़ते हैं। साथ ही, ये आदत वास्तु के दोष भी बढ़ाती है। बाथरूम हमेशा साफ रखना चाहिए।

जूते-चप्पल अस्त-व्यस्त रखना
जिन घरों में जूते-चप्पल अस्त-व्यस्त पढ़े रहते हैं, वहां शनि के दोष बढ़ते हैं। जूते-चप्पल एक जगह व्यवस्थित रखना चाहिए। अन्यथा वास्तु दोष बढ़ेंगे और परेशानियों का आगमन हो सकता है।

रात में खाने के बर्तन जूठे ही पड़े रहने देना
कुछ लोग रात में खाने के बाद बर्तन ऐसे ही जूठे पड़े रहने देते हैं और सुबह साफ करते हैं। ये आदत वास्तु दोष बढ़ाती है। घर में जूठे बर्तन पड़े रहने से वातावरण नकारात्मक होता है। इस आदत की वजह से देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाती है।

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma