क्या आपकी हथेली में भी है ये रेखा? अगर हां....तो आपको मिलने वाला है बहुत सारा धन

क्या आपकी हथेली में भी है ये रेखा? अगर हां....तो आपको मिलने वाला है बहुत सारा धन

Published : Feb 13, 2020, 05:36 PM IST

वीडियो डेस्क। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, हथेली की बनावट, रेखाएं और उनसे बनने वाले कुछ निशान यानी छोटी-छोटी रेखाओं से बनने वाली आकृतियां भी भविष्य में होने वाले बदलाव की ओर इशारा करती हैं। इन रेखाओं और खास निशान को देखकर पता किया जा सकता है कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। 

वीडियो डेस्क। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, हथेली की बनावट, रेखाएं और उनसे बनने वाले कुछ निशान यानी छोटी-छोटी रेखाओं से बनने वाली आकृतियां भी भविष्य में होने वाले बदलाव की ओर इशारा करती हैं। इन रेखाओं और खास निशान को देखकर पता किया जा सकता है कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। हस्तरेखा के अनुसार ऐसे पता करें आर्थिक स्थिति के बारे में-
1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हुई हो। हथेली में त्रिकोण का चिह्न बना हो, ऐसे तीनों लक्षण हथेली पर एक साथ होते हैं तो ऐसे लोगों को धन लाभ होता है। ऐसी हथेली वाले लोगों को समय-समय पर अचानक धन लाभ मिल सकता है।
2. भाग्यरेखा हथेली के अंतिम स्थान से यानी मणिबंध से शुरू हो रही हो और शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही, भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यक्ति व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकता है। व्यवसाय से धन लाभ होने के योग बनते हैं।
3.अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हों। ऐसी हथेली होने से व्यक्ति के धनवान होने का योग बनते हैं।
4. हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास से दो या इससे अधिक खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति को धन और सुख मिलता है।
5. शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो तो ये योग शुभ रहता है।
6. हथेली के अन्य योगों और अन्य रेखाओं के शुभ-अशुभ असर से यहां बताया गया फलादेश बदल भी सकता है।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma