धनु और मीन राशि वाले होते हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली...जानें किसका मिलता है इनको साथ

धनु और मीन राशि वाले होते हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली...जानें किसका मिलता है इनको साथ

Published : Apr 16, 2020, 07:51 PM IST
वीडियो डेस्क। ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। इन राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी हैं। ग्रह स्वामियों के आधार पर सभी राशियों को जीवन में सुख-दुख मिलते हैं। ग्रहों में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है। ये ग्रह भाग्य और धर्म का कारक है। 12 में से 2 राशियों धनु और मीन का स्वामी गुरु 
वीडियो डेस्क। ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। इन राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी हैं। ग्रह स्वामियों के आधार पर सभी राशियों को जीवन में सुख-दुख मिलते हैं। ग्रहों में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है। ये ग्रह भाग्य और धर्म का कारक है। 12 में से 2 राशियों धनु और मीन का स्वामी गुरु ग्रह ही है। देवगुरु बृहस्पति के कारण ये लोग भाग्य का साथ पाते हैं। इसीलिए इन्हें भाग्यशाली राशि कहा जाता है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धनु और मीन राशियों की खास बातें...
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
1. धनु राशि का चिह्न धनुषधारी है। धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।
2. दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं। धनु राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर व आत्म विश्वासी होते हैं।
3. ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। स्पष्टवादिता के कारण कभी-कभी दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।
4. इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है, वही सत्य है। इन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं।
5. इस राशि के लोगों को एक निर्णय पर पंहुचने में समय लगता है। यह देरी कई बार नुकसानदायक भी हो सकती है। इतना होने के बाद भी गुरु के कारण भाग्य का साथ पाते हैं।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
1. मीन राशि का चिह्न मछली है। मीन राशि वाले मित्रपूर्ण व्यवहार के कारण अपने घर-परिवार और कार्यस्थल पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
2. ये लोग व्यर्थ दिखावा नहीं करते हैं। एक बार किसी पर भी भरोसा कर लें तो यह हमेशा के लिए होता है, इसीलिए मित्रों से अच्छा भावानात्मक संबंध बना लेते हैं।
3. ये लोग कल्पनाशील होते हैं। इस राशि के अधिकतर लोग पढ़ने-लिखने के शौकीन होते हैं। इन्हें नीला, सफेद और लाल आकर्षित करता हैं।
4. आपकी स्तरीय रुचि का प्रभाव आपके घर में देखने को मिलता है। आपका घर आपकी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
5. ये लोग अपने धन को बहुत देखभाल कर खर्च करते हैं। इस राशि के लोग विश्वासघात के अलावा कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं। गुरु कारण भाग्य का साथ पाते हैं और जीवन में एक खास मुकाम हासिल करते हैं।
 
01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma