भारतीय संस्कृति में क्यों है हाथ जोड़कर नमस्ते करने की परंपरा, जानिए इसके पीछे के कारण

भारतीय संस्कृति में क्यों है हाथ जोड़कर नमस्ते करने की परंपरा, जानिए इसके पीछे के कारण

Published : Mar 08, 2020, 06:40 PM IST

तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा कोरोनावायरस ने सभी की नींद उड़ा दी है। इस स्थिति में कई देशों में लोग हाथ मिलाने से बच रहे हैं और अभिवादन के लिए नमस्ते को प्राथमिकता दे रहे हैं। नमस्ते करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग और परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस परंपरा के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं। जानिए इस पंरपरा से जुड़ी खास बातें

तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा कोरोनावायरस ने सभी की नींद उड़ा दी है। इस स्थिति में कई देशों में लोग हाथ मिलाने से बच रहे हैं और अभिवादन के लिए नमस्ते को प्राथमिकता दे रहे हैं। नमस्ते करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग और परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस परंपरा के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं। जानिए इस पंरपरा से जुड़ी खास बातें...

- किसी व्यक्ति से नमस्ते करते समय हमें अपने दोनों हाथों की एक जैसी स्थिति में रखना चाहिए।
- सभी उंगलियों और अंगूठे एक समान रखकर दोनों हाथों को मिलाना चाहिए। इसके बाद दोनों हाथों को अपनी हृदय से लगाकर रखना चाहिए।
- इसका भाव यही है कि हम हमारे हृदय से आपका सम्मान करते हैं, आपके सामने हम नम हैं यानी विनम्र हैं।
- इस विधि से प्रणाम करने पर हम दूसरों से सीधे संपर्क में नहीं आते हैं। दूर से ही नमस्ते करने पर दोनों लोगों का शरीर एक-दूसरे से स्पर्श नहीं होता है।
- ऐसी स्थिति में अगर किसी एक व्यक्ति को कोई बीमारी है तो वह दूसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है।
- ये परंपरा बीमारियों को फैलने से रोकने में बहुत कारगर है। इसीलिए दुनियाभर में आज इस विधि से ही अभिवादन करने पर जोर दिया जा रहा है।
- पं. शर्मा के अनुसार दाहिना हाथ आचार धर्म और बायां हाथ विचारों का होता है। नमस्कार करते समय दायां हाथ बाएं हाथ से जोड़ना होता है।
- शरीर में दाईं ओर इडा और बाईं ओर पिंगला नाड़ी होती है। इसलिए नमस्कार करते समय इडा और पिंगला के पास पहुंचती है और सिर श्रृद्धा से झुका होता है। हाथ जोड़ने से शरीर के रक्त संचार का प्रवाह व्यवस्थित होता है। विचारों की सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक विचार खत्म होते हैं।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma