क्यों बनाई गई घर से निकलने से पहले दही-शक्कर खाने की परंपरा, क्या है इसके पीछे का साइंस?

क्यों बनाई गई घर से निकलने से पहले दही-शक्कर खाने की परंपरा, क्या है इसके पीछे का साइंस?

Published : Jan 05, 2020, 06:01 PM IST

हिंदू धर्म में एक परंपरा ये भी है कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही और शक्कर खाई जाती है। 

वीडियो डेस्क। हिंदू धर्म में एक परंपरा ये भी है कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही और शक्कर खाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि  ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है। इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी छिपा है। हमारे पूर्वज इस बात को जानते थे, इसलिए उन्होंने इसे धर्म से जोड़ा। आगे क्या है इस परंपरा के पीछे छिपा साइंस कनेक्शन…

1. जब कोई व्यक्ति किसी विशेष काम के लिए घर से निकलता है तो उसे दिन भर एनर्जी की जरूरत पड़ती है।
2. अगर दिन में उसे कुछ खाने को न भी मिले तो सिर्फ एक कटोरी दही-शक्कर खाने से उसका एनर्जी लेवल बना रहता है।
3. दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं।
4. शक्कर खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में घर से निकलने से पहले थोड़ी-सी शक्कर खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
5. जब दही और शक्कर एक साथ खाए जाते हैं तो इससे शरीर को बहुत फायदा होता है और कमजोरी का अनुभव नहीं होता।
6. दही खाने के और भी कई फायदे हैं जैसे- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती।
7. दही में शक्कर मिली हो तो ये इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma