14 फरवरी से बदलने वाली है आपकी किस्मत, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले रहें सावधान

14 फरवरी से बदलने वाली है आपकी किस्मत, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले रहें सावधान

Published : Feb 12, 2020, 06:04 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 06:20 PM IST

वीडियो डेस्क। 13 फरवरी, गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेगा। कुंभ शनि के स्वामित्व वाली राशि है। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए राशिफल-

वीडियो डेस्क। 13 फरवरी, गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेगा। कुंभ शनि के स्वामित्व वाली राशि है। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए राशिफल-
मेष राशि- इन लोगों के लिए सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। इन लोगों को वाहन सुख मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। लापरवाही से बचें।
वृष राशि- इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रह सकता है। धन संबंधी कामों में लाभ हो सकता है। इन दिनों में जोखिम लेने से बचें।
मिथुन राशि- कुंभ राशि में सूर्य होने से आपको नौकरी में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन घमंड से बचें।
कर्क राशि- इन लोगों को भूमि से संबंधित कामों में हानि हो सकती है। सोच-समझकर काम करें। असफलता मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि- इन लोगों के लिए सूर्य लाभ की स्थिति में रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। वाहन सुख मिल सकता है।
कन्या राशि- इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यर्थ की चिंताओं में फंसें रहेंगे।
तुला राशि- जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। व्यर्थ खर्चों की वजह से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि- तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी कामों में हानि हो सकती है, लापरवाही से बचें। धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि- इस राशि के लिए सूर्य सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस दौरान हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बाधाओं को दूर कर सकता है।
मकर राशि- सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अब मकर राशि के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि- अब 14 मार्च तक सूर्य इसी राशि में रहने वाला है। इस वजह से कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। काम ज्यादा करना होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। लाभ होगा।
मीन राशि- सूर्य की वह से मीन राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma