बिजनेस क्लास छोड़कर कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, लोगों ने इस बात पर बजाई तालियां

बिजनेस क्लास छोड़कर कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, लोगों ने इस बात पर बजाई तालियां

Published : Sep 20, 2022, 04:04 PM IST

आमतौर पर बॉलीवुड के ए-लिस्टर सेलिब्रिटीज फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सफर करते हैं पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में इकोनॉमी क्लास में आम यात्रियों की तरह सफर किया। उनकी इस यात्रा का वीडियो वायरल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें एक्टर ने फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करके फैंस को सरप्राइज कर दिया। दरअसल, हाल ही में एक्टर जोधपुर में हुए नेशनल यूथ कॉन्क्लेव अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। वापसी के दौरान वे इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल कर रहे थे जिसका एक वीडियो वायरल हो गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने ऐसा किया है। 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के दौरान भी उन्हें इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते देखा गया था।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार्तिक का अपने बीच देखकर इकोनॉमी क्लास के बाकी सभी यात्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्तिक विमान में यात्रियों से मिलते और उनका अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान लोग उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' और उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नजर आते हैं। वीडियो में कार्तिक सभी को तारीफ के लिए थैंक्स बोलते दिख रहे हैं। इसी बीच फैंस ने कार्तिक के सम्मान में तालियां भी बजाईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास 'शहजादा', 'कैप्टन इंडिया', 'आशिकी 3' और 'सत्यप्रेम की कथा' समेत कई फिल्में हैं।

और पढ़ें...

पत्थरबाजी में घायल हुए इमरान हाशमी? जानिए श्रीनगर में एक्टर के फैंस उनसे क्यों हैं नाराज

पर्ल व्हाइट गाउन में नोरा ने ढाया कहर तो माधुरी ने भी अपनी अदाओं से उड़ाए होश, देखें तस्वीरें

बेटी सुहाना की डेटिंग के लिए गौरी खान ने कही यह बड़ी बात, बताया क्या होगा उनकी और शाहरुख की लव स्टोरी का टाइटल

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
Read more