तापसी पन्नू ने राजू श्रीवास्तव के निधन के सवाल को किया नजरअंदाज, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग

तापसी पन्नू ने राजू श्रीवास्तव के निधन के सवाल को किया नजरअंदाज, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग

Published : Sep 22, 2022, 02:32 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव 21 सितम्बर को दुनिया को अलविदा कह गए। इसी रोज तापसी पन्नू मुंबई में हुई एक फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, जहां पैपराजी ने उनसे कॉमेडियन के निधन पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बुधवार रात फिल्म 'चुप' (Chup) की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। थिएटर से बाहर निकलने वक्त उन्हें पैपराजी ने घेर लिया तो वे थोड़ी सी घबराई नजर आईं। इसके बाद जब पैपराजी ने उनसे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) के निधन पर रिएक्शन मांगा तो पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, "अरे भाईसाब...एक सेकंड हटिए...ऐसा मत करिए।"  लेकिन जब पैपराजी के लोग पीछे ही पड़ गए तो उन्होंने बड़ा अजीब सा रिएक्शन दिया। तापसी ने कहा, "जाहिरतौर पर बुरा लगता है यार, क्या कहना चाहूंगी।" लेकिन इसके आगे पैपराजी के लोग उनसे सवाल करते रहे और वे उन्हें नजरअंदाज करते हुए वहां से चली गईं।

तापसी का वायरल वीडियो देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "इतनी इम्पोर्टेंस क्यों? ये मीडिया वाले किसी को भी सिर पे बिठा लेते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, ओवरएक्टिंग की दुकान और बदसूरत दिखने वाली एक्ट्रेस।" एक यूजर का कमेंट है, "वह असल में बहुत घमंडी है।" बता दें कि 'चुप' आर. बाल्की की फिल्म है, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह फिल्म 23 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

और पढ़ें...

राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने नहीं आए उनके छोटे भाई, जानिए आखिर क्यों गम की इस घड़ी में भी रहना पड़ा दूर

राजू श्रीवास्तव की मौत का जश्न मनाते हुए कॉमेडियन ने लिखा- 'भाड़ में जाओ', भड़के लोग तो मांग ली माफ़ी

27 साल की सिंगर ने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया मंगेतर को धोखा! चैट का स्क्रीनशॉट आया सामने

जब पाकिस्तानियों पर आया बॉलीवुड की इन हीरोइनों का दिल, 4 तो एक ही आदमी पर हो गई थीं लट्टू

 

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
Read more