थ्री इडियट्स के 'वायरस' से इंस्पायर दोनों हाथों से एक संग लिखती है यह लड़की

थ्री इडियट्स के 'वायरस' से इंस्पायर दोनों हाथों से एक संग लिखती है यह लड़की

Published : Sep 16, 2019, 12:35 PM IST

यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्में बच्चों पर सिर्फ बुरा असर डालती हैं। 7th क्लास की इस छात्रा से मिलिए। यह लड़की थ्री इडियट्स फिल्म में बोमन ईरानी के किरदार 'वायरस' से प्रेरित है। बच्ची दोनों हाथों से एक संग लिखती है। 

रायपुर. फिल्में देखकर सिर्फ बच्चे बिगड़ते हैं, इस सोच को 7th क्लास में पढ़ने वाली काव्या ने गलत साबित कर दिया है। वर्ष, 2009 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' से प्रेरित होकर काव्या एक साथ अपने दोनों हाथों से लिख लेती हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा थे। इस फिल्म में बोमन ईरानी को दोनों हाथों से लिखते दिखाया गया था। उनका किरदार का नाम वीरू सहस्त्रबुद्धे था। हालांकि लोग उन्हें वायरस कहते थे। काव्या एक हाथ से सामान्य राइटिंग, जबकि दूसरे हाथ से मिरर राइटिंग करती हैं। यानी उल्टे शब्द। इन्हें मिरर में देखकर सीधा पढ़ा जा सकता है। ऐसा कर पाना आसान नहीं होता। काव्या ने बताया कि वे 3-4 सालों से इसका अभ्यास कर रही थीं। काव्या हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ लिख सकती हैं। हालांकि इस तरह लिखने की शुरुआत अंग्रेजी से की थी। काव्या कहती हैं कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी को नहीं भूलना चाहिए।
 

04:49Bastar में बाधा बन रही उफनाती नदी, दवाएं लेकर नाव से गांव-गांव पहुंचा स्वास्थ्य विभाग
04:46Rahul Gandhi की बिहार में 1300 KM की यात्रा, कांग्रेस उजागर करेगी BJP की वोट चोरी
03:07Chhattisgarh ED Raid : पूर्व CM Bhupesh Baghel का बेटा चैतन्य गिरफ्तार, बर्थडे पर बढ़ी मुश्किलें
03:16Chhattisgarh के पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर ED Raids, बाहर समर्थकों की भीड़
09:27Thai Kick Boxing: Naxal से Knockout तक Dantewada के बच्चों ने रचा इतिहास!
04:00देश का एक ऐसा गांव, जहां 144 ग्रामीणों ने कर दिया 'देहदान'
03:04सुकमा में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, IG Bastar P Sundarraj ने क्या कुछ बताया...
06:31Bijapur: अमर रहें-अमर रहें...STF के 2 शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि, बिलखता रहा परिवार-पत्नी बेसुध
01:58छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बुरा हाल, टॉयलेट के सामने सो रहे लोग, रेलवे का जवाब और कर रहा नाराज- Watch Video
01:18Shocking Video: एक बच्चे को संभालते समय पिता से हुई चूक, गोद से थर्ड फ्लोर से नीचे आ गिरा दूसरा बच्चा