एमपी में हुए इस हादसे में मारे गए थे 90 लोग, पेटलावद हादसे की चौथी बरसी आज

एमपी में हुए इस हादसे में मारे गए थे 90 लोग, पेटलावद हादसे की चौथी बरसी आज

Published : Sep 11, 2019, 08:23 PM IST

12 सितंबर 2015 की वो तारीख जब देश के दिल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में धमाके में करीब 90 लोगों की जान चली गई। पेटलावद में 12 सितंबर की सुबह लोग एक छोटी सी गुमटी में चाय- नाश्ता कर रहे थे उसी दौरान चाय-नाश्ते की दुकान में एक सिलिंडर फटा, उसी समय उस दुकान से सटे जिलेटिन छड़ों के गोदाम में जबरदस्त विस्फोट हुआ था।


झाबुआ.12 सितंबर 2015 की वो तारीख जब देश के दिल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में धमाके में करीब 90 लोगों की जान चली गई। पेटलावद में 12 सितंबर की सुबह लोग एक छोटी सी गुमटी में चाय- नाश्ता कर रहे थे उसी दौरान चाय-नाश्ते की दुकान में एक सिलेंडर फटा, चारो ओर चीख-पुकार मच गई।  चाय की दुकान में फटे सिलेंडर के बाद उस दुकान से सटे विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन छड़ों के गोदाम में जबरदस्त धमाका हुआ। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था ये क्या हुआ। सड़क पर बिखरा पड़ा खून किसी बड़ी अनहोनी की गवाही दे रहा था। आसपास के कई मकान जमीजोद हो गए।

इस हादसे ने 90 लोगों में अपने आगोश में ले लिया। वो गोदाम विस्फोटक सामग्री के विक्रेता राजेंद्र कासवा का था। इन विस्फोटकों का उपयोग खनन कार्य के लिए किया जाता था। ब्लास्ट  की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने राजेंद्र कासवा को मुख्य आरोपी मानते हुए उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी और झाबुआ पुलिस ने कासवा की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी, मगर कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को आशंका थी कि कासवा भी विस्फोट में मारा गया है। स्थानीय लोगों का भी यहीं कहना है हालांकि कासवा के दो भाई अब भी जेल में हैं। विस्फोट में मारे गए लोगों के शवों में से चार ऐसे थे, जिनको लेने कोई नहीं आया। हादसे में मारे गए लोगों के लिए उस वक्त की सरकार ने परिजानों को 4 -4 लाख के मुआवजा देने की बात कहीं गई थी लेकिन ये मुआवजा भी कुछ पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला है।

आपको बता दें मध्य प्रदेश के इस इलाके में माइनिंग बिजनेस के लिए विस्फोटकों का लाइसेंस पाना काफी आसान है। झाबुआ जिले का इलाका पथरीला है। इसलिए यहां सड़क निर्माण, खदानों, कुओं और तालाबों की खुदाई के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके लिए यहां कुछ लोग जिलेटिन विस्फोटक का धंधा करते हैं। हादसे की चौथी बरसी पर यही सवाल बना हुआ हैं कि आखिर कब तक पीड़ितों के न्याय मिलेगा।  
 

 

 

03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop