किसी लड़की को सर्च कर रही थी रेस्क्यू टीम, तभी एक युवक ने भी लगा दी नर्मदा में छलांग

किसी लड़की को सर्च कर रही थी रेस्क्यू टीम, तभी एक युवक ने भी लगा दी नर्मदा में छलांग

Published : Sep 05, 2019, 01:51 PM IST

बड़वानी में एक युवक ने रेस्क्यू टीम के सामने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से उसकी जान बचा ली गई।

बड़वानी. यहां का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। नर्मदा नदी में बह गई किसी लड़की का रेस्क्यू ऑपरेशन करने पहुंची टीम के सामने ही एक शख्स ने नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर रेस्क्यू टीम शॉक्ड रह गई। हालांकि टीम की मुस्तैदी से उसे तुरंत डूबने से बचा लिया गया। युवक जैसे ही नदी मे कूदा रेस्क्यू टीम बोट के जरिये उस तक पहुंची और उसे बाहर निकाल लाई। युवक की पहचान खापरखेड़ा गांव के रहने वाले प्रवीण विश्वकर्मा के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम ने जब उसे पानी से बाहर निकाला, वो अर्धबेहोशी की हालत में था। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले उसके पेट से पानी निकाला और फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत जानने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर भी पहुंचीं। युवक ने सुसाइड करने की कोशिश क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
 

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला