खूबसूरत लड़कियां-हाईप्रोफाइल लोग और अश्लील वीडियो, जानें क्या होता है हनी ट्रैप?

खूबसूरत लड़कियां-हाईप्रोफाइल लोग और अश्लील वीडियो, जानें क्या होता है हनी ट्रैप?

Published : Sep 20, 2019, 03:14 PM ISTUpdated : Sep 20, 2019, 04:56 PM IST

नेताओं और अफसरों को अश्लील वीडियो के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक पूर्व सांसद की आत्महत्या की कोशिश करने की बात भी सामने आई है। इंदौर और भोपाल से गिरफ्तार महिलाओं को राजनेताओं, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व सांसदों के साथ कई अफसरों के घरों पर अक्सर देखा गया।


एक्सप्लेनर: नेताओं और अफसरों को अश्लील वीडियो के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक पूर्व सांसद की आत्महत्या की कोशिश करने की बात भी सामने आई है। इंदौर और भोपाल से गिरफ्तार महिलाओं को राजनेताओं, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व सांसदों के साथ कई अफसरों के घरों पर अक्सर देखा गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला के जाल में फंसकर एक पूर्व सांसद ने खुदकुशी कोशिश की थी, जिसके बाद उनकी पार्टी ने उन्हें विवाद से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में अब तक भोपाल और इंदौर से पांच महिलाओं और एक ड्राइवर (कुल 6) को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह का एक छात्रा के साथ बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपए की मांग कर रही थीं। निगम के इंजीनियर को ब्लैकमेल करने की एकमात्र एफआईआर से ही सबकुछ सामने आया है। भास्कर की पड़ताल में पता चला कि भोपाल की आरती पति पंकज दयाल की निगम इंजीनियर से दोस्ती थी। आरती ने नौकरी दिलाने के बहाने नरसिंहगढ़ की 18 साल की बीएससी छात्रा मोनिका पिता लाल यादव की इंजीनियर से दोस्ती करवाई। फिर होटल में आरती ने मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरती और मोनिका इंजीनियर को ब्लैकमेल करने लगीं। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला आठ महीनों से चल रहा था। इस दौरान इंजीनियर तीन बार पैसे भी दे चुके थे। इस बार तीन करोड़ की डिमांड आई तो इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।सीनियर एडवोकेट प्रमोद सक्सेना का कहना है कि जो भी लोग  ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए हैं वो सबसे बड़े दोषी है, इन पर भी कड़ा एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि वो जनता की कमाई इस काले काम में उड़ा रहे थे। 

03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत