एक साम्राज्य पर यूं चली JCB, हनी ट्रैप ने मिट्टी में मिला दिया एक दबंग बिजनेसमैन रसूख

एक साम्राज्य पर यूं चली JCB, हनी ट्रैप ने मिट्टी में मिला दिया एक दबंग बिजनेसमैन रसूख

Published : Dec 11, 2019, 12:19 PM IST

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के एक आरोपी को ब्लैकमेलिंग के बाद सुर्खियों में आए थे सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी। वे मानव तस्करी के इल्जाम में भी घिरे हुए हैं।
 

इंदौर, मप्र. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के कुछ आरोपियों को ब्लैकमेलिंग करने के इल्जाम में घिरे इंदौर के बड़े बिजनेसमैन और अखबार मालिक जीतू सोनी के सांझा लोकस्वामी अखबार की बिल्डिंग भी गिरा दी गई। आरोप है कि प्रेस काम्प्लेक्स में गड़बड़ी करके प्लॉट की लीज ली गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जीतू सोनी के होटल और बंगलों के अवैध निर्माण हिस्से को भी जमींदोज किया जा चुका है। मप्र में इतने बड़े स्तर पर संभवत: यह पहली कार्रवाई है। जीतू सोनी के होटल से भी कई लड़कियां पकड़ी गई थीं। इस मामले में पुलिस ने जीतू सोनी पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि हनी ट्रैप मामले में मप्र-छग और दिल्ली के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। इसकी SIT जांच कर रही है। जीतू सोनी अभी फरार है। उस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। तुकोगंज थाने में आईडीए ने आवंटित प्लॉट पर अवैध कब्जे का प्रकरण दर्ज कराया था। इसी थाने में धोखाधड़ी के दो अन्य प्रकरण सोनी के खिलाफ दर्ज कराए गए हैं। अब तक सोनी के खिलाफ 57 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। आईडीए द्वारा आवंटित प्लॉट पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने जीतू सोनी और रवींद्र निगम के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेस कॉम्प्लेक्स में आईडीए ने वर्ष 1987 में दैनिक नवीन इंदौर को प्लॉट नंबर 23 आवंटित किया था। इसका क्षेत्रफल 1105 वर्गमीटर है। लेकिन गलत तरीके से इस प्रेस का निर्माण किया था। 
 

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला