भारत के इस राज्य में लंदन के चर्च स्टाइल में बना है अनोखा मंदिर, होती है कृष्ण के बड़े भाई की पूजा

भारत के इस राज्य में लंदन के चर्च स्टाइल में बना है अनोखा मंदिर, होती है कृष्ण के बड़े भाई की पूजा

Published : Aug 09, 2020, 06:14 PM IST

भगवान श्री कृष्ण के मंदिर पूरी दुनिया में  हर जगह मिल जाते हैं लेकिन उनके दाउ भैया को पूजने वाले  कम ही लोग नजर आते हैं, और शायद ही कहीं इनके मंदिर मिलें पर मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में पन्ना जिले पन्ना नगर में चर्च की स्टाईल पर बना एक अनोखा मंदिर है, जिसमें पाश्चात्य और बुन्देली स्थापत्य कला को समेटे गर्भ ग्रह में हलधर भगवान विराजमांन हैं। पन्ना का महत्व शुरू से ही धर्मिक रहा है यहां पर र्धामिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाये जाते हैं। उसी के तहत आज भादों माह की छठी के दिन कृष्ण के बड़े भाॅई बल्दाउ जी का जन्म पन्ना की पवित्र नगरी में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

वीडियो डेस्क। भगवान श्री कृष्ण के मंदिर पूरी दुनिया में  हर जगह मिल जाते हैं लेकिन उनके दाउ भैया को पूजने वाले  कम ही लोग नजर आते हैं, और शायद ही कहीं इनके मंदिर मिलें पर मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में पन्ना जिले पन्ना नगर में चर्च की स्टाईल पर बना एक अनोखा मंदिर है, जिसमें पाश्चात्य और बुन्देली स्थापत्य कला को समेटे गर्भ ग्रह में हलधर भगवान विराजमांन हैं। पन्ना का महत्व शुरू से ही धर्मिक रहा है यहां पर र्धामिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाये जाते हैं। उसी के तहत आज भादों माह की छठी के दिन कृष्ण के बड़े भाॅई बल्दाउ जी का जन्म पन्ना की पवित्र नगरी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्या बड़ा क्या छोटा सभी भक्ति भाव में रस विभोर थे यह राजशाही जमाने का मंदिर है जिसे राजा रूद्रप्रताप ने बनाया था इसमें - 16 गुम्बद,  16 झरोखे,  16 श्रीणी,  16 खिड़की से अंलकृत ये अदभुत मंदिर है। बताया जाता है कि राजा को खेती से बड़ा लगाव था। इसी कारण से राजा ने यह मंदिर बनवाया था। यह मंदिर लंदन के सेंटपाॅल चर्च की स्टाईल का मंदिर है। जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।इस जन्मोत्सव के कार्यकृम में मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूजन और कार्यक्रम में पन्ना राजधराने के सदस्य भी शामिल होते हैं। प्रशासन की ओर से प्रशासनिक अधिकारी भी देख-रेख में लगाये गए हैं। औरतें बुदेलखण्ड के प्रसिद्ध गान सोहरे भी गातीं और नाचती हैं। साथ ही लोग भगवान से अच्छी खेती के लिये कामना करते हैं। यह मंदिर पन्ना के राजा महाराजा रूद्र प्रताप ने सन 1933 में बनवाया था। हालांकि मंदिर के जानकार बताते हैं कि ये बुन्देली स्थापत्य का अनूठा मंदिर है ऐसा मंदिर पूरे विश्व में कहीं विराजित नहीं हैं।

10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला
14:37Kumar Vishwas ने Trump के Tariffs मुद्दे पर की खिंचाई, तालियों से गूंजा हॉल
03:30'भागवत, मोदी, योगी... का नाम लेने का था दबाव' साध्वी प्रज्ञा ने बताया मालेगांव ब्लास्ट का बड़ा सच!